बोत्सवाना में 1,174 कैरेट का हीरा मिला, दुनिया का तीसरा बड़ा डायमंड होने का दावा

Huge 1,174-carat diamond unearthed in Botswana
बोत्सवाना में 1,174 कैरेट का हीरा मिला, दुनिया का तीसरा बड़ा डायमंड होने का दावा
बोत्सवाना में 1,174 कैरेट का हीरा मिला, दुनिया का तीसरा बड़ा डायमंड होने का दावा
हाईलाइट
  • इसे बुधवार को एक समारोह में सरकार के सामने पेश किया गया
  • इस हीरे को पिछले महीने 12 जून करोवे डायमंड माइन से डिस्कवर किया गया
  • बोत्सवाना में 1
  • 174 कैरेट के एक विशाल डायमंड का पता चला

डिजिटल डेस्क, गैबोरोन। बोत्सवाना में 1,174 कैरेट के एक विशाल डायमंड का पता चला है। इस हीरे को पिछले महीने 12 जून करोवे डायमंड माइन से डिस्कवर किया गया था। इसे बुधवार को एक समारोह में सरकार के सामने पेश किया गया। कैनेडियन माइनिंग कंपनी ल्यूकारा डायमेंड ने कहा, कुछ हफ्तों के अंतराल में देश में पाया गया यह दूसरा विशाल हीरा है।

ल्यूकारा डायमंड ने एक प्रेस रिलीज में कहा, यह साइट पर पाए गए 1,000 कैरेट से अधिक का तीसरा हीरा है। स्टोन हाई क्वालिटी वाले वाइट जेम मटेरियल के सिग्निफिकेंट डोमेन के साथ वैरिएबल क्वालिटी का एक क्लिवेज जेम है। ल्यूकारा बोत्सवाना के मैनेजिंग डायरेक्टर नसीम लहरी ने कहा कि इसका पता लगाना हमारे लिए और बोत्सवाना के लिए भी ऐतिहासिक है।

अब इस हीरे को टॉप कलर पॉलिश्ड डायमंड के वैल्यूबल कलेक्शन में शामिल किया जाएगा। बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासी बुधवार को 1,174 कैरेट के इस स्टोन को देखने के लिए आयोजित सेरेमनी में शामिल हुए। ये डायमंड जून में बोत्सवाना में पाए गए 1,098 कैरेट के स्टोन से भी बड़ा है, जिसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। इसे बोत्सवाना की डायमंड फर्म देबस्वाना ने 1 जून को डिस्कवर किया था। 

Biggest Diamond Botswana

ल्यूकारा डायमंड ने 2019 में करोवे माइन से 1,758 कैरेट का स्टोन खोजा था। इसे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। वर्तमान में, अब तक दर्ज किया गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का कलिनन डायमंड है, जो 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। बाद में कलिनन को छोटे स्टोन में काट दिया गया, जिनमें से कुछ ब्रिटिश शाही परिवार के क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा हैं।

Created On :   8 July 2021 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story