क्रिकेट की पिच से राजनीति के मैदान तक छाए इमरान खान

क्रिकेट की पिच से राजनीति के मैदान तक छाए इमरान खान
हाईलाइट
  • इमरान खान ने करी तीन शादियां।
  • पाक की अवाम को इमरान पर यकीन।
  • पाकिस्तान की राजनैतिक पिच पर भी इमरान का जलवा।
  • विवादों से जुड़ा रहा इमरान का नाम।

डिजिटल डेस्क,इस्लामाबाद। पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इमरान खान पाकिस्तान में सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सर्वाधिक 121 सीटें जीतकर पाक की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। चुनाव के दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान की अवाम को यह यकीन दिलाया था कि वो एक नए पाक का निर्माण करेंगे, देश को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलवाएंगे। पाक की जनता ने भी PTI को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पर अपना भरोसा जताया है।

लाहौर के हैं इमरान
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 1952 में लाहौर के एक पश्तून परिवार में जन्मे और पले बढ़े। लाहौर के एचिसन कॉलेज से इमरान ने अपनी पढ़ाई की और साल 1975 में उन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इमरान ने फिलोसफी, पॉलिटिकल साइंस के साथ इकोनॉमिक्स में भी ग्रेजुएशन किया है।

 


बेहतरीन पर विवादित क्रिकेटर रहे
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके इमरान खान 1992 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत के हीरो थे। इमरान की ही कप्तानी में पाकिस्तान ने पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इमरान को स्विंग गेंदबाजी का महारथी माना जाता है वो अपने समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाजो में से एक थे। इमरान खान क्रिकेट की दुनिया में भी विवादों से घिरे रहे हैं। 

 इमरान के क्रिकेट से जुड़े विवाद 
- 1993 में मियांदाद ने सार्वजनिक रूप से इमरान को अक्खड़ और बदमिजाज कहा था।
- मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते थे इमरान, आत्मकथा में स्वीकारा।
- पाक टीम के सदस्य रहे यूनिस अहमद ने इमरान पर अय्याश होने का आरोप लगाया था।
- उनके साथी खिलाड़ी कासिम उमर ने इमरान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।



इमरान की तीन बेगम, लड़कियों और हिरोइनों से भी संबंध
इमरान खान ने तीन शादियां की और उनका दो पत्नियों के साथ तलाक भी हो चुका है। अभी वो अपनी तीसरी पत्नी बुशरा के साथ रहते हैं। इमरान की पहली शादी साल 1995 में ब्रिटिश नागरिक जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी, 9 साल बाद 2004 में जेमिमा से उनका तलाक हो गया। इमरान ने दूसरी शादी टीवी एंकर रेहम खान से की जो सिर्फ 10 महीने ही चल पाई। इसके साथ ही इमरान अन्य लड़कियों और अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंधों के चलते चर्चा में बने रहे हैं। इमरान के सबसे चर्चित अफेयर्स में पूर्व पाकिस्तानी पीएम बेनजीर भुट्टो, भारत की मशहूर अदाकारा जीनत अमान और अरबपति बिजनेसमैन की बेटी सीता व्हाइट का शुमार होता है।

 

 

राजनीति की पिच पर भी वही जलवा
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इमरान खान राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में उतर आए।  इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नाम से अपनी खुद की पार्टी साल 1996 में बनायी और राजनैतिक संघर्ष शुरु किया। पाकिस्तान में इमरान खान की लोकप्रियता 2018 आम चुनाव आते-आते इस कदर बढ़ी की उनके सामने कोई राजनेता और पार्टी टिक नही पाये।

 

 

इमरान खान का पाक क्रिकेट टीम के कप्तान से लेकर अब राजनीति का सरताज बनने तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। क्रिकेट फैन्स की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले इमरान को अब पाकिस्तानी अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

Created On :   26 July 2018 5:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story