रूसी हमलों के बीच भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी, भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ दें

रूस-यूक्रेन युद्ध रूसी हमलों के बीच भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी, भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ दें
हाईलाइट
  • यूक्रेन में रूसी हमला लगातार जारी है

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन व रूस के बीच पिछले आठ महीने से जारी युद्ध के बीच एक बार फिर भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाजरी जारी कर अपील की है कि जैसे भी हो सके तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने रूस व यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच एक बार फिर से भारत के नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार एडवाइजरी जारी की है।

 

भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि 19 अक्टूबर को दूतावास की तरफ से जारी सलाह के अगले कड़ी में सलाह दी जाती है कि भारतीय नागरिक किसी भी हालत में यूक्रेन छोड़ दें। उन्हें यूक्रेन में जो भी उपलब्ध साधन मिले उसी से निकल लें। दूतावात ने कहा कि पहले परामर्श को मानते हुए कई भारतीय नागरिक यूक्रेन को छोड़ चुके हैं। भारतीय दूतावास ने ये भी कहा है कि देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा के लिए किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए कभी भी दूतावास से संपर्क किया जा सकता है।

इतने दिनों से जारी है भयंकर युद्ध

रूस व यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से भयंकर युद्ध जारी है। इस युद्ध से दोनों देशों को नुकसान हो रहा है लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। दुनियाभर के कई देशों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शांतिप्रिय तरीके से मसले को सुलझाने की अपील भी की लेकिन पुतिन के जिद के आगे किसी का सलाह काम नहीं आया। यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से इस संबंध में बात की थी। रूस व यूक्रेन के बीच युद्द जारी हुए आठ माह से ज्यादा का समय हो रहा है। रूसी सैनिकों के साथ यूक्रेन के सैनिक भी युद्द में मारे गए हैं। उधर युद्ध लंबा खिंचने से रूसी राष्ट्रपति के ऊपर भी उन्हीं के देश में दबाव बन रहा है। विपक्षी दल उन्हें घेरने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति युद्ध में और गति दे सकते हैं ताकि इसे अब जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। 

 

Created On :   26 Oct 2022 3:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story