दुनिया जानती है 26/11 मुंबई हमले को किसने अंजाम दिया - जनरल रावत
- 2008 का मुंबई हमला ‘‘आतंकवाद का कृत्य’’ था- इमरान खान
- दुनिया जानती है 26/11 मुंबई हमले को किसने अंजाम दिया- बिपिन रावत
- मुंबई हमले पर हमें किसी के बयान की जरूरत नहीं- बिपिन रावत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को पाक पीएम इमरान खान के मुंबई हमले पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों की भूमिका को जानता है। भारत इस बारे में किसी और का बयान नहीं चाहता है। दरअसल पाक पीएम इमरान खान ने अपने एक बयान में कहा था कि 2008 का मुंबई हमला ‘‘आतंकवाद का कृत्य’’ था और इस मामले को हल करना पाकिस्तान के हित में है।
रावत का पाक पर निशाना
मीडिया को दिए इंटरव्यू में इमरान खान के बयान को हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के शामिल होने की परोक्ष स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। खान के कथित बयान पर जनरल रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जानता है कि किसने इसे किया, लेकिन इसके बगैर भी हम जानते हैं किसने इसे किया।
हमें बयान की जरूरत नहीं
आर्मी चीफ ने कहा कि 26 नवंबर के हमले के बारे में पाकिस्तान का स्वीकार करना अच्छा है। ‘‘हम जानते हैं कि किसने इसे किया, मैं नहीं मानता कि हमें किसी से भी और बयान की जरूरत है।’’
Created On :   9 Dec 2018 6:37 AM GMT