ईरान: यूक्रेन विमान के हादसे के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी

Iran: Ukraine continues to protest against government after plane crash
ईरान: यूक्रेन विमान के हादसे के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी
ईरान: यूक्रेन विमान के हादसे के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी
हाईलाइट
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी
  • ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी
  • सारी गतिविधियों पर अमेरिका की नजर

डिजिटल डेस्क, तेहरान। तेहरान में यूक्रेन का यात्री विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया था। हांलाकि, अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद ईरान सरकार ने गलती से यूक्रेन के विमान को मार गिराने की बात स्वीकार की है। इसके बाद लोग सड़कों पर उतरकर ईरान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि, लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।  एक वीडियो में पुलिस की ओर से आंसू गैस भी छोड़ी गई है।

ईरान के पुलिस जनरल ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, प्रदर्शनकारियों पर गोली नहीं चलाई गई और धैर्य के साथ लोगों को नियंत्रित किया गया। वहीं, तेहरान में एक यूनिर्वसिटी के सामने प्रदर्शनाकारियों ने कहा कि, हमसे झूठ बोल रहे  हैं कि हमारा दुश्मन अमेरिका है, जबकि हमारा दुश्मन तो यही (ईरान) ही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी
इधर, ईरान में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि, अगर फिर से नरसंहार होगा तो वह हस्तक्षेप करेगा। साथ ही ट्रंप ने कहा कि, वह ईरान की सारी गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए है और जनता को डरने की जरूरत नहीं है। 

टेक ऑफ के बाद कुछ ही देर में विमान में लगी थी आग
आपको बता दें कि, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद आग की लपटों में आ गया था। विमान में सवार सभी 176 यात्रियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अमेरिका और कनाड़ा ने इसे हमला बताया था। वहीं, यूक्रेन ने भी इसके लिए संयुक्त राष्ट्र से जांच के लिए सहयोग माना था। कनाड़ा के प्रधानमंत्री ने कहा था कि, हमारे पास कई ऐसे साक्ष्य है कि, विमान को सतह से मार करने वाली ईरानी ने मार गिराया। 

Created On :   13 Jan 2020 4:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story