विश्व सैन्य खेलों में कई नए विश्व रिकॉर्ड बने

Many new world records were made in the World Military Games
विश्व सैन्य खेलों में कई नए विश्व रिकॉर्ड बने
विश्व सैन्य खेलों में कई नए विश्व रिकॉर्ड बने

बीजिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। सातवें विश्व सैन्य खेलों की प्रतिस्पर्धा में चीनी खिलाड़ियों ने तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़े। महिला बाधा दौड़ में चीनी खिलाड़ी लू पिनपिन ने 2 मिनट 10.9 सेकेंड से विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। यह वर्तमान विश्व सैन्य खेलों का पहला विश्व रिकॉर्ड है।

जल की छह प्रतिस्पर्धाओं के टूर्नामेंट के सारे रिकॉर्ड तोड़े गए। चीनी टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीते, वहीं पोलैंड की टीम ने एक स्वर्ण पदक जीता।

तैराकी प्रतिस्पर्धा में आठ स्वर्ण पदक जीते गए। टूर्नामेंट के पांच रिकॉर्ड तोड़े गए। चीनी टीम ने छह स्वर्ण पदक जीते और तीन रिकॉर्ड तोड़े। अन्य दो स्वर्ण पदक क्रमश: ब्राजील और रूस के खिलाड़ियों ने जीते।

रविवार को प्रतिस्पर्धा पूरी होने के बाद चीनी टीम 26 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 9 कांस्य पदक के साथ पदक की तालिका में पहले स्थान पर रही।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   21 Oct 2019 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story