मुस्लिम लड़की ने मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में नहीं पहनी बिकिनी, लेकिन किया कुछ ऐसा कि सब हो गए हैरान

डिजिटल डेस्क ,लंदन। मुस्लिम मॉडल ने मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन कंटेस्ट में बिकिनी पहनने से इनकार कर दुनिया में तहलका मचा दिया है। 27 साल की मुना जामा नाम की ब्रिटेन मॉडल ने स्विमिंग कॉम्पीटिशन के दौरान बिकिनी की बजाय काफ्तान पहन कर आई। इस स्टेप को उठाने से पहले मुना जामा ने कॉम्पीटिशन के आयोजकों से विशेष अनुमति ली थी। आपको बता दें कि काफ्तान पूरे शरीर को ढकने वाला एक मुस्लिम ड्रेस है।
मुना जामा के इस फेसले से फैशन की दुनिया में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस मॉडल के इस कदम को उसके व्यक्तिगत और धार्मिक आजादी से जोड़कर देख रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि सौंदर्य और मिस यूनिवर्स के परंपरागत मानकों के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है।
लंदन की रहने वाली मुना जामा दो साल पहले भी इस कॉम्पीटिशन में आई थी। उस दौरान भी मुना जामा ने बिकिनी पहनने से इनकार कर दिया था तब उसे ये प्रतियोगिता छोड़कर जाना पड़ा था। तब मुना जामा ने कहा था कि वो अपने धार्मिक रीति रिवाजों को तोड़ना नहीं चाहती है। इस बार फिर जब मुना जामा इस कॉम्पीटिशन में आई तो उन्होंने आयोजको को कफ्तान के लिए राजी कर लिया।
मुना जामा ने कहा कि ""मैं समुद्री किनारे पर बिकिनी नहीं पहनती, इसलिए मैं इस कॉम्पीटिशन में भी ऐसे कपड़े नहीं पहनूंगी।"" प्रतियोगिता में जब स्विमिंग की बारी आई तो मुना जामा चटख रगों का कफ्तान पहने हुए थी। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो लगाकर लिखा, ‘मैं जिस चीज पर दिमाग लगा लेती हूं उसके करके ही छोड़ती हूं और सीमाएं एक ऐसी स्थिति है जो हमेशा बदलती रहती है।
Created On :   7 Aug 2017 11:23 AM IST