लीबिया के तट से बीते एक सप्ताह में तरकीबन हजारों अवैध प्रवासियों को बचाया गया

Nearly thousands of illegal migrants rescued off Libyas coast in the past week
लीबिया के तट से बीते एक सप्ताह में तरकीबन हजारों अवैध प्रवासियों को बचाया गया
माइग्रेशन लीबिया के तट से बीते एक सप्ताह में तरकीबन हजारों अवैध प्रवासियों को बचाया गया
हाईलाइट
  • सभी अवैध प्रवासी लीबिया वापस लौट आए

डिजिटल डेस्क, त्रिपोली। लीबिया के तट से बीते सप्ताह 969 अवैध प्रवासियों को बचाया गया और वे सभी लीबिया वापस लौट आए हैं। ये जानकारी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने दी।

आईओएम ने कहा  दिसंबर 19-25 के बीच 969 प्रवासियों को बचाया गया या उन्हें समुद्र में रोका गया, जिससे सभी लीबिया लौट आए। संगठन के अनुसार  इस साल अब तक कुल 32,425 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है, जबकि 573 की मौत हो गई और 933 मध्य भूमध्य मार्ग पर लीबिया के तट से लापता हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार लीबिया 2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से असुरक्षा और अराजकता का सामना कर रहा है, जिससे उत्तरी अफ्रीकी देश अवैध प्रवासियों के लिए प्रस्थान का पसंदीदा स्थान बन गया है, जो भूमध्य सागर को पार करके यूरोपीय तटों की ओर जाना चाहते हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   28 Dec 2021 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story