हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आलोचना करने का कोई कारण नही : कैरी लाम

No reason to criticize the National Security Act for Hong Kong: Carrie Lam
हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आलोचना करने का कोई कारण नही : कैरी लाम
हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आलोचना करने का कोई कारण नही : कैरी लाम

बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक कैरी लाम ने कहा कि हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आलोचना करने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि यह कानून हांगकांग की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है।

चाइना ग्लोबल टीवी नेटर्वक (सीजीटीएन) को दिये एक साक्षात्कार में लाम ने कहा कि विश्व में हर देश राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कानून बनाता है। हांगकांग चीन लोक गणराज्य का एक अभिन्न भाग है। उसका अपवाद नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति को हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को कानून बनाते समय एक देश, दो व्यवस्थाएं पर कायम रहने, राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने और हांगकांग वासियों के सभी अधिकारों और मुक्ति की रक्षा करने जैसे बुनियादी सिद्धांतों का पालन करना होगा। ऐसे कानून से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र का उच्च स्वायत्त नहीं बदलेगा, हांगकांग के अंतिम फैसले अधिकार समेत वैधिक स्वतंत्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हरेक देश को दूसरे देश द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून बनाने का सम्मान करना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गतवर्ष हांगकांग वासियों का सब से बड़ा डर हिंसा के प्रति है। केंद्रीय सरकार इसकी उपेक्षा नहीं कर सकती। हांगकांग की इस स्थिति के प्रति हमें कदम उठाना है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   3 Jun 2020 6:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story