17वां ब्रिक्स समिट: ब्रिक्स संगठन का नया सदस्य देश बना इंडोनेशिया, दस देश का सहयोगी देशों के रूप में ब्रिक्स में हुआ स्वागत

- इंडोनेशिया गणराज्य का ब्रिक्स सदस्य के रूप में स्वागत
- बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, यूगांडा और उज्बेकिस्तान बने भागीदार देश
- ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स समिट के संयुक्त बयान में हुई घोषणा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया, ब्रिक्स संगठन का नया सदस्य देश बना है। जबकि दस देशों बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, यूगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के तौर पर ब्रिक्स में शामिल हुए है। रविवार को ब्रिक्स देशों के नेताओं ने समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में इंडोनेशिया का स्वागत किया, साथ ही 10 देशों - बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के रूप में शामिल किया।
ब्रिक्स की स्थापना मूल रूप से ब्रिक के रूप में तब हुई थी जब 2006 में जी8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान रूस, भारत, चीन और ब्राजील के नेताओं की बैठक हुई थी। समूह ने 2009 में रूस में पहले ब्रिक शिखर सम्मेलन के साथ अपने सहयोग को औपचारिक रूप दिया। दक्षिण अफ्रीका 2010 में इसमें शामिल हुआ, जिससे समूह का विस्तार ब्रिक्स तक हो गया। 2024 में इसका और विस्तार हुआ, जिसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई 1 जनवरी से पूर्ण सदस्य बन गए। इंडोनेशिया जनवरी 2025 में पूर्ण सदस्य बन गया, जबकि बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के रूप में शामिल किया गया।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहे 17वें ब्रिक्स समिट के संयुक्त बयान में कहा गया कि इंडोनेशिया गणराज्य का ब्रिक्स सदस्य के रूप में स्वागत करते हैं। वहीं बेलारूस , बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा गणराज्य, नाइजीरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, वियतनाम समाजवादी, युगांडा और उज्बेकिस्तान को ब्रिक्स सहयोगी देशों के रूप में स्वागत करते हैं।
हम ब्रिक्स सदस्य के रूप में इंडोनेशिया गणराज्य का स्वागत करते हैं, साथ ही बेलारूस गणराज्य, बोलीविया के बहुराष्ट्रीय राज्य, कजाकिस्तान गणराज्य, क्यूबा गणराज्य, नाइजीरिया के संघीय गणराज्य, मलेशिया, थाईलैंड साम्राज्य, वियतनाम के समाजवादी गणराज्य, युगांडा गणराज्य और उज्बेकिस्तान गणराज्य का ब्रिक्स भागीदार देशों के रूप में स्वागत करते हैं।"
घोषणा में शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाई गई प्रमुख पहलों पर भी चर्चा हुई , जिसमें जलवायु वित्त पर ब्रिक्स नेताओं की रूपरेखा घोषणा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर ब्रिक्स नेताओं का वक्तव्य और सामाजिक रूप से निर्धारित रोगों के उन्मूलन के लिए ब्रिक्स साझेदारी का शुभारंभ शामिल है।
शांति और सुरक्षा तथा वैश्विक शासन में सुधार पर ब्रिक्स सत्र के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह विस्तार ब्रिक्स की बदलते समय के साथ विकसित होने की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, विश्व व्यापार संगठन और बहुपक्षीय विकास बैंकों जैसे वैश्विक संस्थानों में तत्काल सुधार का आह्वान किया। ब्रिक्स का विस्तार और नए भागीदारों का शामिल होना समय के साथ विकसित होने की इसकी क्षमता को दर्शाता है।
Created On :   7 July 2025 8:55 AM IST