Trump Claims On India-Pak Ceasefire: 'ट्रंप हर बारे में सही थे' लिखी लाल टोपी पहनकर नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति, सात युद्धों में सीजफायर की भूमिका निभाने का किया दावा

ट्रंप हर बारे में सही थे लिखी लाल टोपी पहनकर नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति, सात युद्धों में सीजफायर की भूमिका निभाने का किया दावा
  • लाल टोपी पहने नजर आए ट्रंप
  • ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का किया दावा
  • ट्रंप ने करीब 7 देशों के बीच युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के युद्ध में सीजफायर करवाने का ऐलान किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में 'ट्रंप वॉज राइट अबाउट एवरीथिंग' लिखी टोपी पहनकर पहुंचे हैं। उन्होंने टोपी पहनकर कहा है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है। ट्रंप ने कहा है कि, उस समय हाल बहुत ही बेहाल हो गए थे जब दोनों देश एक बड़े परमाणु संघर्ष की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन मैंने दोनों देशों के बीच के युद्ध को शांत करवाया था।

भारत ने किया ट्रंप का दावा खारिज

ट्रंप शुरुआत से बोलते आ रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच के जारी युद्ध में ट्रंप ने सीजफायर करवाया है। हालांकि भारत ने इस दावे को हमेशा खारिज किया है। नई दिल्ली का कहना है कि, सीजफायर का फैसला किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं हुआ है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के डीजीएमओ के साथ बातचीत हुई है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में भी कहा था कि, ऑपरेशन सिंदूर रोकने का फैसला पूरी तरह से भारत का था और किसी भी विदेशी नेता की कोई भूमिका नहीं रही है।

ट्रंप का दावा

ट्रंप ने हमेशा से ही दावा किया है कि सीजफायर उन्होंने करवाया है। उन्होंने 10 मई को सोशल मीडिया पर पहली बार लिखा था कि वॉशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूरी तरह से तत्काल सीजफायर करवाया है। उन्होंने ये भी कहा था कि, इसके लिए एक रात लंबी बातचीत चली है। इसके बाद ही ट्रंप ने 40 से भी ज्यादा बार सीजफायर करवाने का दावा किया है।

रूस यूक्रेन पर ट्रंप का क्या है कहना?

रूस-यूक्रेन के युद्ध पर ट्रंप ने कहा है कि, आने वाले दो हफ्तों में वे एक बहुत ही बड़ा फैसला लेने वाले हैं। उनके मुताबिक, ये फैसला रूस पर भारी प्रतिबंध लगाने का भी हो सकता है।

ट्रंप ने सात युद्ध रुकवाने का किया दावा

ट्रंप ने ये भी कहा है कि, अब तक उन्होंने करीब सात युद्धों को खत्म करवाया है। इसके अलावा तीन ऐसे युद्धों को रोका गया है कि, जो कि शुरू ही होने वाले थे।

Created On :   23 Aug 2025 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story