टमाटर प्याज के लिए अब भारत के सहारे पाकिस्तान, बाढ़ के बाद बिगड़े पाकिस्तान के हालात, 500 रु. किलो पार हुए सब्जियों के भाव

टमाटर प्याज के लिए अब भारत के सहारे पाकिस्तान, बाढ़ के बाद बिगड़े पाकिस्तान के हालात, 500 रु. किलो पार हुए सब्जियों के भाव
महंगाई से बेहाल पाकिस्तान टमाटर प्याज के लिए अब भारत के सहारे पाकिस्तान, बाढ़ के बाद बिगड़े पाकिस्तान के हालात, 500 रु. किलो पार हुए सब्जियों के भाव
हाईलाइट
  • पाकिस्तान  भारत से टमाटर और प्याज मंगाने पर विचार कर रहा है।  

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। आर्थिक मंदी से गुजर रहे पाकिस्तान को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से बलुचिस्तान और सिंध में तो हालात यह है कि यहां पर टमाटर,प्याज,और अन्य सब्जियों की हजारों एकड़ फसल तबाह हो गई है। पाकिस्तान में सब्जियों के दाम अब आसमान छू रहे है। एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में टमाटर 500 रूपए किलो तो वहीं प्याज की दाम 400 रूपए किलो पर पहुंच चुके हैं। खबर है कि पाकिस्तान इस संकट से निपटने के लिए भारत से मदद मांग सकता है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी मुल्क वाघा बॉर्डर के जरिए भारत से प्याज और टमाटर मंगाने पर विचार कर रहा है।  

बाढ़ बनी मंहगाई की असली वजह

पाकिस्तान में मंहगाई तो कुछ माह पहले से ही देखने को मिल रही थी। लेकिन हाल ही में खाद्य साम्रागी की कीमतों में आई तेजी की मुख्य वजह बाढ़ को माना जा रहा है। जिसने किसानों की करोड़ो एकड़ में लगी सब्जियों को बर्बाद कर दिया है। इसके चलते यहां पर खाने पीने की चीजों की कमी का संकट पैदा हो गया है। बाढ़ की वजह से केवल सब्जियां ही नहीं बल्कि अन्य फसलों के साथ फलों की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। यही वजह है कि यहां के कई हिस्सों में मंहगाई तेजी से बढ़ी है। 

700 के पार जा सकते हैं टमाटर के भाव 

पाकिस्तान के लाहौर में टमाटर 500 रुपए किलो के करीब बिक रहा है वहीं प्याज 400 रुपए किलो बिक रहा है। बाढ़ के कारण सब्जियों की आपूर्ति बधित हुई है जिस वजह से कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इनकी कीमतों के भाव तेजी से बढ़ सकते हैं आशंका जताई जा रही है कि यहां पर टमाटर के भाव 700  रुपए किलो के पार जा सकते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान  भारत से टमाटर और प्याज मंगाने पर विचार कर रहा है।  

Created On :   29 Aug 2022 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story