एकबार फिर चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ की, चीन की हरकतों पर ताइवान ने जताया विरोध

Once again China infiltrated Taiwans Air Defense Zone, Taiwan protested against Chinas antics
एकबार फिर चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ की, चीन की हरकतों पर ताइवान ने जताया विरोध
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन एकबार फिर चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ की, चीन की हरकतों पर ताइवान ने जताया विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खबर है कि ताइवान के एयर डिफेंस जोन में चीन ने दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ की है। जिसका ताइवान ने विरोध किया है। बताया जा रहा है कि चीन की हरकतों पर अमेरिका भी नजर बनाए है। फिर चीन ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसने का दुस्साहस कर रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके चीनी एयरक्राफ्ट के घुसने की बात कही है।

30 जेट फाइटर जेट्स ताइवान सीमा में घुसा

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमारे एयर डिफेंस जोन में चीन 30 जेट्स के साथ घुस गया था। इनमें से अधिकतर जेट्स युद्ध में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने सैनिकों ने एयर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिए हैं। साथ ही, 24 घंटे चीन की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि चीन की विस्तावादी व साम्राज्यवादी नजर हमेशा ताइवान पर रही है। चीन ताइवान को अपने देश का स्वतंत्र हिस्सा ही बताता रहा है। ताइवान खुद को आजाद लोकतांत्रिक देश मानता है और चीन के स्वामित्व से इनकार करता रहा है।

चीन की दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ

गौरतलब है कि चीन ने साल के शुरूआत में भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी। खबरों के मुताबिक बीते साल भी चीन कई बार ताइवान में घुसपैठ की है। जिस पर ताइवान हमेशा अपना विरोध दर्ज कराता रहा। लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताइवान ने बताया कि चीन लगातार ऐसी मिलिट्री घुसपैठ करने के लिए ‘ग्रे जोन’ में आता रहा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन की ओर से घुसपैठ की कोशिशें लगातार होती रही हैं। हालांकि ताइवान भी चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सामने खड़ा ही रहता है। 


 

Created On :   31 May 2022 7:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story