इंडोनेशियाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता दी है: इस्लाम, प्रोटेस्टेंटवाद, रोमन कैथोलिकवाद, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और कन्फ्यूशीवाद। यहां की 87 प्रतिशत से अधिक की आबादी इस्लाम का अनुसरण करती है, जो इसे सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला राष्ट्र बनाती है। यहां केवल 1.7 प्रतिशत आबादी हिंदू हैं। फिर भी, इस देश में हिंदू धर्म का एक सुंदर इतिहास रहा है। ये हिंदू धर्म के साथ इंडोनेशियाई लोगों के लंबे जुड़ाव को दर्शाता है। इंडोनेशिया के हिस्से एक समय चोल वंश के शासन में थे, जब कुछ मंदिरों का निर्माण किया गया था। भगवान गणेश को ज्ञान, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। ये उन कारणों में से एक हो सकता है जिसके चलते करेंसी नोट पर उनकी तस्वीर छापी गईं है।
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
Indonesia: क्या आप जानते हैं इस देश की करेंसी पर क्यों है भगवान गणेश की तस्वीर?

हाईलाइट
- इंडोनेशिया एक मात्र देश जिसकी करंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर
- इंडोनेशिया के 20,000 के पुराने नोट पर गणेशजी की तस्वीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। गणेश जी माता पार्वती और शिवजी के पुत्र हैं। मूषक की सवारी करने वाले गणेश को संकटों से हरने वाला माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एकमात्र देश कौन सा है जिसके नोट पर गणेश जी की तस्वीर है? ये देश है इंडोनेशिया जो कि सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाली कंट्री है। इंडोनेशिया के 20,000 के पुराने नोट पर गणेशजी की तस्वीर बनी हुई है। लेकिन सवाल है एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश के करेंसी नोट पर गणेश जी की तस्वीर क्यों थी? आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ फैक्ट:


इंडोनेशियाई लोग महाभारत और रामायण से परिचित हैं। यहां तक कि देश में हिन्दू संस्कृति से जुड़ी मूर्तियां भी हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता चौक पर अर्जुन और कृष्ण की रथ पर की सवारी करते हुए एक मूर्ति लगाई गई है। इसी तरह की और भी कई मूर्तियां इस देश में है। संयोग से, इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो का नाम महाभारत चरित्र कर्ण के नाम पर रखा गया था। उनकी बेटी मेघावती सुकर्णोपुत्री, जो बाद में उनकी उत्तराधिकारी बनी। उनका नाम ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने रखा। मेघावती एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है 'बादलों की देवी'।

भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक बाली आइलैंड, एक हिंदू बहुल क्षेत्र है। दिलचस्प बात यह है कि 2011 में 50,000 का नोट जारी किया गया था। इस नोट पर बाली के एक फेमस मंदिर पुरा उलुन दानू ब्राटन की तस्वीर थी। इंडोनेशिया के एक शैक्षिक संस्थान, बांडुंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लोगो में भी भगवान गणेश की तस्वीर हैं। वहीं हनुमानजी इंडोनेशिया की सैन्य खुफिया विभाग का ऑफिशियल मैस्कॉट है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।