UN रिफ्यूजी एजेंसी: इस साल लीबियाई तट से बचाए गए 5 हजार से अधिक अवैध प्रवासी

Over 5,000 illegal migrants rescued from Libyan coast
UN रिफ्यूजी एजेंसी: इस साल लीबियाई तट से बचाए गए 5 हजार से अधिक अवैध प्रवासी
UN रिफ्यूजी एजेंसी: इस साल लीबियाई तट से बचाए गए 5 हजार से अधिक अवैध प्रवासी

डिजिटल डेस्क, त्रिपोली। संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि इस साल अब तक 5,000 से अधिक अवैध प्रवासियों को लीबिया के तट से बचाया जा चुका है। शुक्रवार को यूएनएचसीआर द्वारा पेश किए गए एक रिपोर्ट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा, साल 2020 के 26 जून तक 5,049 शरणार्थियों और प्रवासियों को लीबियाई तटरक्षक बल द्वारा समंदर में से बचाकर इन्हें लीबिया पहुंचाया गया है।

इसमें आगे बताया गया, अगर हम तुलना करें, तो साल 2019 में इसी अवधि तक 3,457 लोग लिबिया पहुंचाए गए थे। यूएनएचसीआर ने यह भी कहा कि वर्तमान में एजेंसी के साथ 48,834 शरणार्थी और शरण की मांग करने वाले पंजीकृत हैं। इसके साथ ही इसमें आगे कहा गया कि साल 2020 में इसकी गतिविधियों के लिए 8.41 करोड़ डॉलर की फंडिंग की आवश्यकता थी।

भूमध्य सागर को पार कर यूरोप जाने की चाह रखने वाले हजारों अवैध प्रवासियों के लिए लीबिया एक पसंदीदा प्रस्थान बिंदु है क्योंकि साल 2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर अल गद्दाफी के शासनकाल के पतन होने के बाद से देश में असुरक्षा और अराजकता की स्थिति है। लीबिया में मौजूद आश्रय स्थलों की दशा काफी खराब है। यहां हजारों की तादात में प्रवासियों की भीड़ है, जिन्हें या तो समंदर में से बचाया गया है या अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

Created On :   27 Jun 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story