पाकिस्तान का नया पैंतरा, खुद युद्धविराम का उल्लंघन कर भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

Pak summons Indias Deputy High Commissioner over alleged ceasefire violations
पाकिस्तान का नया पैंतरा, खुद युद्धविराम का उल्लंघन कर भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
पाकिस्तान का नया पैंतरा, खुद युद्धविराम का उल्लंघन कर भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
हाईलाइट
  • जम्मू कश्मीर के सेक्टर 22 और 23 में पाकिस्तान ने दागे थे गोले

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बद्तर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी छवि सुधारने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करने का नाटक करने के बाद अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्धविराम का आरोप लगाया है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त, गौरव अहलूवालिया को बुलाकर भारत पर नियंत्रण रेखा (LOC) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। 

भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को पाकिस्तान के दक्षिण एशिया और सार्क के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने बुलाया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में 22 और 23 जुलाई को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, इतना ही नहीं मंगलवार को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी, मनकोट और मेंढर सेक्टरों में भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले से गोलीबारी की थी।

Created On :   24 July 2019 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story