यूक्रेन युद्ध से परेशान हो चुके पुतिन ने सेना में किया बड़ा बदलाव, 'कसाई' के नाम से मशहूर कमांडर से कमान छीन अपने राइट हैंड की दी जीत की जिम्मेदारी

रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन युद्ध से परेशान हो चुके पुतिन ने सेना में किया बड़ा बदलाव, 'कसाई' के नाम से मशहूर कमांडर से कमान छीन अपने राइट हैंड की दी जीत की जिम्मेदारी
हाईलाइट
  • रूसी सैनिकों के लिए बेहतर विकल्प गेरासिमोव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन पर लगातार बम बरसा रहे रूस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। लंबे खिंचते जा रहे युद्ध में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सबसे बेरहम कमांडर को हटा कर युद्ध की कमान नए कप्तान के हाथ में दे दी है। इस कप्तान की खास बात ये है कि जंग के मैदान में जीत हासिल करने के साथ साथ ये सेना का मनोबल बनाए रखने में भी एक्सपर्ट है।  कुछ दिन पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि रूस अब इस जंग में जीत हासिल करने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि रूस ने अब नई चाल चली है। उन्होंने तीन माह पहले नियुक्त किए गए टॉप कमांडर सर्गेई सुरोविकिन को हटा दिया है। युद्ध के मैदान में सुरोविकिन इतने क्रूर रहे हैं कि उन्हें  'कसाई' तक कहा जाने लगा था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सर्गेई को हटाकर जनरल वालेरी गेरासिमोव को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन की कमान सौंप दी है।  

जंग के लिए कितना महत्वपूर्ण है गेरासिमोव

यूक्रेन पिछले कई माह से रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यूक्रेन को युद्ध में पश्चिमी देश लगातार मदद कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में रूस ने दावा किया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन में अब बढ़त बना ली है। फिलहाल नए कमांडर गेरासिमोव पर जल्द से जल्द यूक्रेन पर जीत हासिल करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सोवियत काल के बाद जनरल गेरासिमोव ने लंबे समय तक रूसी प्रमुख के रूप में सेवा देने का काम किया हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सुरोविकिन को बदलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं और रूसी बलों के प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार करना है। 

रूसी सैनिकों के लिए बेहतर विकल्प गेरासिमोव

गेरासिमोव को पुतिन का राइट हैंड माना जाता है। इसके अलावा वे पुतिन के काफी करीबी माना जाते हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि जब रूस यूक्रेन के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा था, तब पुतिन की टीम में गेरासिमोव मौजूद थे। दूसरे चेचन युद्ध के अनुभवी कमांडर गेरासिमोव जनरल निकोलाई मकारोव के डिप्टी के रूप भी रह चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि साल 2022 के मई महीने में जब रूसी सैनिकों का मनोबल पूर्वी डोनबास क्षेत्र में टूट रहा था, तब गेरासिमोव ने रूसी सैनिकों की हौसला अफजाई करने के लिए पूर्वी डोनबास का दौरा किया था। 

 

Created On :   12 Jan 2023 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story