ट्रंप ने वकील ने कहा "पोर्न एक्ट्रेस को मुंह बंद करने के लिए दिए 84 लाख"

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हाल हाल में पॉर्नस्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड के साथ सेक्स करने के आरोप लगे थे। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस अपने बयान से पलट भी गई थी। जिसके पीछे की वजह अब साफ हो गई है। ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने कहा कि उन्होंने उस पोर्न अभिनेत्री को अपनी जेब से 130,000 डॉलर (83,28,515 रुपए) की राशि दी थी, जिसने वर्ष 2006 में कथित तौर पर ट्रंप से यौन संबंध बनाये थे।
बयान से पलटी पोर्न स्टार, कहा- नहीं था डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर
क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था
कोहेन ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि उन्हें स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन या ट्रंप के प्रचार अभियान से कोई राशि नहीं दी थी। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। कोहेन ने आगे बताया कि कहा,‘मिस क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था। यह अभियान या किसी व्यक्ति द्वारा अभियान पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था। इस राशि की व्यवस्था इसलिए की गई थी कि एक्ट्रेस उनके किसी भी दौरे के दौरान इस तरह के आरोप न लगाए। बता दें कि ट्रंप पर ये पहला आरोप नहीं है।
पॉर्न स्टार बोली पत्नी की डिलीवरी के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे सेक्स किया
कई महिलाएं लगा चुकी हैं आरोप
उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से कई महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भी उन पर पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। दिसंबर 2017 में तीन अलग महिलाओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था। पॉर्न स्टार जेसिका ड्रेक ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उनकी इच्छा के बिना उन्हें और दो अन्य महिलाओं को एक होटल में किस किया।
2006 में स्टेफनी क्लिफोर्ड ने ट्रंप ने बनाए थे संबंध
बताया जाता है कि वह ट्रंप से 2006 में एक सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट में मिली थी, एक और पोर्न स्टार अलाना इवंस ने डेली वीस्ट को बताया कि क्लिफोर्ड ने ट्रंप को बुलाया था और उन्होंने डोनाल्ड के साथ होटल रूम में समय बिताया। क्लिफोर्ड की उम्र अब 38 साल है। जैसे ही एक्ट्रेस ने अफेयर की खबरें फैलाई, वकील माइकल कोहेन ने क्लिफोर्ड को मैनेज करते हुए उन्हें पैसे करीब 83 लाख रुपए दिए, ताकि वह मुंह बंद रखें। कोहेन ने क्लिफोर्ड के साथ साइन किया एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि उनका ट्रंप के साथ कोई रिश्ता नहीं है, साथ ही ये अफवाह भी गलत है कि मैंने ट्रंप से कोई पैसे लिए हैं।
Created On : 15 Feb 2018 11:09 AM IST