तो इस वजह से प्रिंस हैरी शादी के तोहफे लौटा रहे हैं

Prince Harry is returning the gifts found in the royal marriage
तो इस वजह से प्रिंस हैरी शादी के तोहफे लौटा रहे हैं
तो इस वजह से प्रिंस हैरी शादी के तोहफे लौटा रहे हैं

डिजिटल डेस्क, लंदन। 19 मई को शाही शादी मे ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मोर्कल शादी के पवित्र सूत्र में बांध गए थे। शाही परिवार द्वारा तोहफों की मनाही के बावजूद, केनसिंग्टन पैलेस में संपन्न हुई इस शाही शादी में शरीक होने दुनिया भर के मशहूर लोग, महंगे महंगे तोहफे लेकर पहुंचे थे। मेहमानों से मिले इन कीमती उपहारों ने शाही परिवार को सोच में डाल दिया है, हाल ही में आई एक खबर के अनुसार प्रिंस हैरी शादी में मिले करीब 65 करोड़ के तोहफों को वापस लौटा रहे हैं।

क्यों लौटा रहे हैं तोहफे
दुनिया भर में ख़ुशी के मौके पर तोहफा देना एक आम रस्म है। इसी रस्म के अनुसार प्रिंस हैरी और मेगन मोर्कल की शादी का हिस्सा बने लोगों ने अपने अपने तोहफे इस शाही जोड़े को दिए। दरअसल शाही परिवार को तोहफे स्वीकारने के सम्बन्ध में सख्त नियमों के अनुसार चलना होता है, दिए गए तोहफों का उपयोग किसी भी तरह के प्रचार और व्यापारिक उद्देश्य से ना हो इसका नियम है। एक ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट के अनुसार प्रिंस हैरी इसी नियम के चलते 63 करोड़ के उपहारों को वापस करने जा रहे हैं। मेहमानों द्वारा मिले उपहारों में एसे भी कई उपहार थे जो प्रचार की नियत से दिए गए थे।

तोहफे के रूप में कई जगह मेगन को बिकनी और कपड़े मिले है, जिन्हें वह हनीमून पर पहन सकती हैं। जाहिर है कि हनीमून पर मीडिया की नजर उनपर रहेगी और उन कपड़ों का प्रचार होगा। जिन उपहारों को वापस किया जा रहा है उनमे कुछ तोहफे उन लोगों के भी हैं, जिन्हें शाही परिवार नहीं जानता है।

गिफ्ट देने की थी मनाही
शाही परिवार ने शादी समारोह से पहले ही तोहफों को ना बोल दिया था। शादी के बाद डयूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स बने प्रिन्स हैरी और मेगन मोर्कल ने तोहफा देने की जगह, जरूरतों की मदद करने की बात कही थी। शाही परिवार के नियमों के अनुसार, कीमती तोहफों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Created On :   2 Jun 2018 6:42 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story