- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- proclaimed offender Vijay Mallya will marry Pinky lalwani
दैनिक भास्कर हिंदी: क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या?

डिजिटल डेस्क, लंदन। भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चुना लगाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि विजय माल्या अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी ललवानी से इसी साल शादी कर सकते हैं। बता दें कि विजय माल्या और पिंकी ललवानी साल 2011 से रिलेशन में हैं। दो हफ्ते पहले ही दोनों ने लिव-इन में रहने की सालगिरह मनाई थी।
विजय माल्या ने साल 2011 में पिंकी ललवानी को फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब ऑफर की थी। इसके बाद से दोनों कई इवेंट्स में साथ-साथ देखे जाने लगे। किंगफिशर एयरलाइंट में एयर होस्टेस की जॉब के साथ-साथ पिंकी ने माल्या की कई पार्टियों को होस्ट किया। वे किंगफिशर के ऐड में भी देखी गई थी। किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी उन्होंने फोटोशूट कराया था। साल 2016 में जब माल्या बैंकों को 9000 करोड़ की चपत लगागर देश से फरार हुए, तब पिंकी लालवानी भी उनके साथ देश छोड़कर चली गई थी।
बता दें कि विजय माल्या ने पहली शादी भी एक एयर होस्टेस से की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा तैयबजी है। वे एयर इंडिया एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी। समीरा से उनकी शादी 1986 में हुई थी। सिद्धार्थ माल्या, विजय माल्या और समीरा के ही बेटे हैं। इसके बाद विजय माल्या ने समीरा को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। माल्या ने दूसरी शादी अपने दोस्त की बीवी से साल 1993 में की थी। माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है। पत्नी रेखा से उन्हें दो बटियां हैं। एक का नाम लीना है और दूसरी का नाम तान्या है।
गौरतलब है कि विजय माल्या भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हैं और लंदन में रह रहे हैं। 2 मार्च 2016 से ही माल्या लंदन में रह रहे हैं। ईडी और सीबीआई को माल्या की तलाश है। ED कई बार विजय माल्या को समन भेज चुका है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट और FERA उल्लंघन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट, विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है। उनका पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है। इसी साल फरवरी में भारत ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की भी अपील की थी।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति अटैच करने के आदेश, 7000 करोड़ की है हेराफेरी
दैनिक भास्कर हिंदी: विजय माल्या केस : ब्रिटेन की जज ने कहा भारतीय बैंकों ने तोड़े कर्ज देने के नियम
दैनिक भास्कर हिंदी: विजय माल्या का लग्जरी यॉट 'इंडियन इंप्रेस' जब्त, क्रू मेंबर्स की नहीं दी थी सैलरी
दैनिक भास्कर हिंदी: BOC Aviation Case: ब्रिटेन कोर्ट का फैसला, विजय माल्या को चुकाने होंगे 585 करोड़ रुपए