इक्वाडोर में तेल रिसाव से संरक्षित क्षेत्र हो रहा प्रदूषित

Protected area being polluted by oil spill in Ecuador
इक्वाडोर में तेल रिसाव से संरक्षित क्षेत्र हो रहा प्रदूषित
तेल पाइपलाइन रिसाव इक्वाडोर में तेल रिसाव से संरक्षित क्षेत्र हो रहा प्रदूषित
हाईलाइट
  • तेल रिसाव से कायाम्बे कोका नेशनल पार्क प्रदूषित

डिजिटल डेस्क, क्विटो। इक्वाडोर में एक तेल पाइपलाइन रिसाव ने देश के संरक्षित क्षेत्र कायाम्बे कोका नेशनल पार्क को प्रदूषित कर दिया है। यह जानकारी पर्यावरण, जल और इकोलॉजीकल ट्रांसजीशन मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रभावित कुल क्षेत्रफल 21,07.91 वर्ग मीटर है, जिसमें संरक्षित क्षेत्र के भीतर 16,913.61 वर्ग मीटर और संरक्षित क्षेत्र के बफर क्षेत्र में 4,094.3 वर्ग मीटर शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैम्बे कोका इकोलॉजिकल रिजर्व देश की प्रमुख जल आपूर्तियों में से एक की सुरक्षा करता है। यह वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों का भी घर है। मंत्रालय ने कहा, पर्यावरण को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जानकारी इकट्ठी की गई थी।

नेपो और सुकुम्बियोस के अमेजोनियन प्रांतों की सीमा पर पिएड्रा फिना जोन में भारी बारिश के बाद एक भूस्खलन 28 जनवरी को निजी क्रूड ट्रांसपोर्ट कंपनी ओसीपी इक्वाडोर की पाइपलाइन पर गिर गया। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ओसीपी इक्वाडोर की जांच कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माना और प्रतिबंध लग सकते हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   1 Feb 2022 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story