रूस में कुल संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 820 लोगों की मौत

Russia records 19,630 new daily COVID-19 cases
रूस में कुल संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 820 लोगों की मौत
Covid-19 रूस में कुल संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 820 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • रूस में कोरोना के 19
  • 630 नए मामले

डिजिटल डेस्क मॉस्को। रूस में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,630 नए मामले सामने आए, जिससे देश भर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,824,540 हो गई है। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

देश में इस दौरान रिकॉर्ड 820 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 179,243 हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,092,818 हो गई है।

इस बीच, रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने 1,712 नए मामले दर्ज किए, जिससे शहर के कुल 1,560,501 मामले सामने आए। कथित तौर पर अब तक 35.5 मिलियन से अधिक रूसियों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

(आईएएनएस)

Created On :   27 Aug 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story