रूस यूक्रेन जंग में जैविक हथियारों के हमले की बारी, यूक्रेन में अमेरिका बना रहा है मानवता को खत्म करने वाले वेपन्स, यूक्रेन में तीसरा युद्ध नहीं चाहता यूएस, कीव पर रूसी हमले तेज

रूस यूक्रेन जंग में जैविक हथियारों के हमले की बारी, यूक्रेन में अमेरिका  बना रहा है  मानवता को खत्म करने वाले वेपन्स, यूक्रेन में तीसरा युद्ध नहीं चाहता यूएस, कीव पर रूसी हमले तेज
रूस-यूक्रेन तनाव लाइव अपडेट रूस यूक्रेन जंग में जैविक हथियारों के हमले की बारी, यूक्रेन में अमेरिका बना रहा है मानवता को खत्म करने वाले वेपन्स, यूक्रेन में तीसरा युद्ध नहीं चाहता यूएस, कीव पर रूसी हमले तेज
हाईलाइट
  • बॉयोलोजिकल वेपन्स मानवता पर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कीव पर रूसी हमले तेज

रूसी सेना ने यूक्रेन के कीव और ड्नीप्रो शहर में की एयर स्ट्राइक, ड्नीप्रो मेयर बोरिस फिलाटोव ने दावा किया है कि ड्नीप्रो  में रूस के हमलों को यूक्रेन ने ध्वस्त कर दिया। जबकि कीव पर रूस के हमले अभी भी तेजी में देखने को मिल रहे है।

कजाकिस्तान की कजाक एयर ने कीं रूस के लिए उड़ानें निलंबित

यूक्रेन में तीसरा युद्ध नहीं चाहता यूएस

रूसी सेना कीव को घेरने के लिए चारों तरफ से हमले कर रही है। पहले ये माना जा रहा था कि दोनों देश युद्ध के बजाय शांति की ओर कदम बढ़ा रहे है, लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं पड़ रहा, रूस ने फिर से कीव को घेरने के लिए अन्य शहरों पर हमला करना शुरू कर दिया है। रूसी सेना ने कल रात  ब्रोवरी शहर पर भारी बमबारी और गोलीबारी की। जिससे एक गोदाम में आग लग गई।
खबर ये भी आ रही है कि यूक्रेन यूद्ध में रूस के खिलाफ अमेरिका ने  अपनी सेना भेजी है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नाटो की हर इंच की रक्षा करने का दावा किया है लेकिन उन्होंने कहा यूएस यूक्रेन में तीसरे युद्ध नहीं चाहता।

जैविक हथियारों का लेकर  रूस अमेरिका का एक दूसरे पर आरोप कितना सच है कितना झूठ। ये आने वाला समय ही बताएंगा। लेकिन खबरों के मुताबकि अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियार बनाया रहा है, इसके लिए यूक्रेन में अमेरिका की कई लैब संचालित कर रहा है। ऐसा रूस दावा कर रहा है। और अमेरिकी सरकार भी मान बैठी है। इसके उलट अमेरिका रूस पर आरोप लगा रहा है कि रूस यूक्रेन में बॉयोलोजिकल वेपन्स का हमला कर सकता है। दोनों देशों के आरोपों के वार आटकलों के बाद यदि यूक्रेन जंग में जैविक हथियारों का हमला होत है तो यह मानवता पर हमला होगा।

रूस यूक्रेन को आज 17 वां दिन है।  जंग अब जैविक युद्ध पर पहुंच गई है। जंगी मैदान में मिसाइल, टैंक और हवाई हमलों के बाद अब जैविक हमलों की आहट होने लगी है। पिछले दो दिनों से अमेरिका और रूस ऐसा दावा कर रहे है। रूस अमेरिका पर आरोप लगा रहा है कि यूएस यूक्रेन में जौविक हथियार बना रहा है,अमेरिका के पास 30 देशों 336 जैविक रिसर्च लैब हैं, जिनमें से 26 लैब अकेले यूक्रेन में चल रही है।

आपको बता दें जैविक हथियार वीषाणु जीवाणु कवक के साथ अन्य जहरीले केमिकल पदार्थों का पाउडर होता है जिन्हें अलग अलग तरीके से फैलाया जाता है। जब ये मानव पशु किसी भी जीवित शरीर के संपर्क में आता है तो उसे गंभीर रूप से बीमार कर देता है जिसका प्रभाव बहुत बुरा होता है। ये क्षणिक समय में बहुत बड़े क्षेत्र में फैल जाता है।

Created On :   12 March 2022 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story