सफेद झंडे लेकर यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में घूम रही रूसी सेना, नागरिकों को बनाया जा रहा निशाना

Russian army moving in the Sumy region of Ukraine with white flags, civilians are being targeted
सफेद झंडे लेकर यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में घूम रही रूसी सेना, नागरिकों को बनाया जा रहा निशाना
रूस-यूक्रेन युद्ध सफेद झंडे लेकर यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में घूम रही रूसी सेना, नागरिकों को बनाया जा रहा निशाना
हाईलाइट
  • दुश्मन गांवों में सफेद झंडे के साथ घूम रहे हैं और वे नागरिकों को निशाना बना रहे

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में, रूसी सेना के सैन्य उपकरण सफेद झंडे के साथ गांवों में घूम रहे हैं और नागरिकों को गोली मार रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह दावा किया है। उक्रेन्स्का पावडा की रिपोर्ट में कहा गया है कि सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ज्यवित्स्की ने कहा है कि हाल ही में सूमी क्षेत्र के निजी गांव में और उसके आसपास के इलाके में दुश्मन के वाहन घूम रहे हैं! उन्होंने दावा करते हुए बताया कि दुश्मन गांवों में सफेद झंडे के साथ घूम रहे हैं और वे नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

इसके सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि दुश्मन के वाहनों का एक दल सुमी इलाके में घूम रहा है और इस दौरान हवाई हमले भी हुए हैं। क्षेत्रीय राज्य प्रशासन के प्रमुख गेनाडी लाटुगा ने कहा कि खेरसॉन में रूसी सैन्य वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई अतिरिक्त विवरण उपलब्ध नहीं है, लेकिन प्रशासन के प्रमुख ने खेरसॉन की सड़कों पर घूम रहे रूसी बख्तरबंद वाहनों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए हैं।

उक्रेन्स्का पावडा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसी भी खबरें हैं कि बेलारूसी सैनिकों ने चेर्निहाइव क्षेत्र में प्रवेश किया है। क्षेत्रीय रक्षा बल विभाग (उत्तर) के प्रवक्ता विटाली क्यारिलोव ने इस जानकारी की पुष्टि की है कि चेर्निहाइव क्षेत्र में बेलारूसी बलों द्वारा प्रवेश किया गया है। इससे पहले मंगलवार को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस की यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में भाग लेने की कोई योजना नहीं है।

इस बीच यह भी खबर है कि खारकीव के केंद्र में तोपखाने की बमबारी के परिणामस्वरूप, क्षेत्रीय राज्य प्रशासन की इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई है। बचावकर्मी लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। खारकीव के केंद्र में तोपखाने की बमबारी के परिणामस्वरूप, क्षेत्रीय राज्य प्रशासन की इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मलबे के ढेर के नीचे लोग दबे हुए हैं। इस घटनाक्रम में कम से कम छह लोगों को बचा लिया गया है, जबकि लगभग 20 घायल हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि 1 मार्च को सुबह 6 बजे तक रूस ने 5,700 से अधिक सैनिकों, 800 से अधिक लड़ाकू वाहनों, लगभग 200 टैंकों और कई अन्य उपकरणों को खो दिया है। इसके अलावा 200 रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है।

(आईएएनएस)

Created On :   1 March 2022 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story