यूक्रेन जंग के बीच मनेगा रूसी विजय दिवस, राष्ट्रपति पुतिन करेंगे रूसी जनता को संबोधित

रूस-यूक्रेन तनाव यूक्रेन जंग के बीच मनेगा रूसी विजय दिवस, राष्ट्रपति पुतिन करेंगे रूसी जनता को संबोधित
हाईलाइट
  • द्वितीय विश्व युद्ध को ग्रेट पैट्रियॉटिक वॉर के तौर पर मनाता है रूस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ढ़ाई महीने से अधिक समय से जारी रूस यूक्रेन जंग में आज नया मोड़ देखने को मिल सकता है, इसके पीछे की वजह  9 मई को मनाने जाना वाला रूस का विजय दिवस माना जा रहा है। विजयी दिवस के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की जनता को संबोधित करेंगे।  आज विजयी दिवस के मौके पर रूस में बने पूर्व सैनिकों के शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर जाएगी।  

आज  रूस खुशी के रंगों से पटा हुआ है, हर सड़क चौराहा पर रूस के झंड़ें लगे हुए है, अतिउत्साहित का माहौल है।  आपको बता दें रूस में द्वितीय विश्व युद्ध  को   ग्रेट पैट्रियॉटिक वॉर के तौर पर मनाया जाता है।  रूस में आज जश्न का माहौल है, आज के ही दिन  रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। 

यूक्रेन के खुफिया चीफ कायरिलो बुडानोव के मुताबिक यूक्रेन युद्ध के लिए रूस गुप्त तौर पर कोई बड़ी और नई योजना बना रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने एलबीसी रेडियो को बताया कि पुतिन युद्ध के लिए ऐसी जमीन तैयार कर रहे हैं, जिसके माध्यम से वह रूस के नागरिकों से जंग में शामिल होने  के लिए और अधिक लोगों की जरूरत की अपील कर सकते है। इसके लिए वे वार को नाजियों के खिलाफ बता रहे है। हालांकि ऐसी किसी भी प्लानिंग का रूस की तरफ से इनकार किया जा रहा है और उसे विरोधी देशों की साजिश बता रहे है।  

1945 में हुए द्वितीय विश्व युद्ध  में रूस ने  जर्मनी पर जीत की घोषणा की और इसी दिन को रूस विजयी दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। लेकिन इस बार रूस और उसके नागरिकों कि लिए  ये विजयी दिवस बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि खुशी के बीच यूक्रेन यूद्ध की भी चर्चा होगी। रूस के लाखों सैनिक यूक्रेन युद्ध में जंग लड़ रहे है, और प्राणों की आहुति दे रहे हैं।

 

Created On :   9 May 2022 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story