सीरिया में रूसी सेना का विमान KA-52 दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Two Pilots Dead after Russian military helicopter Crashes in Syria
सीरिया में रूसी सेना का विमान KA-52 दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
सीरिया में रूसी सेना का विमान KA-52 दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूसी सेना का एक विमान मंगलवार को सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार उसके दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से यह खबर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सीरियाई अरब गणराज्य के पूर्वी क्षेत्रों की एक नियमित उड़ान के दौरान रूस की सेना का केए -52 (KA-52) हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 


 

 

तकनीकी खराबी के कारण हादसे की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ होगा। हालांकि मौके पर पहुंती बचाव टीम ने शवों को बरामद कर लिया है। बता दें कि एक सप्ताह से भी कम समय के दौरान रूसी सेना का यह दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

 

 

3 मई को भी रूस का लड़ाकू विमान हुआ था क्रैश

इससे पहले 3 मई को भी रूस का एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। रूसी सेना का SU - 30 SM फाइटर विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में भी दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। बता दें कि रूसी सेना 2016 से सीरिया में हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रही है। 

 

 

अल्जीरिया में क्रैश हुआ था विमान

पिछले महीने अफ्रीकी देश अल्जीरिया में सेना का एक विमान क्रैश हो गया था। इस भीषण दुर्घटना में करीब ढाई सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे। इनमें 10 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या सैनिकों की थी। इसमें करीब 14 एंबुलेंस लगाई गई थी। बताया गया था कि इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा था।

 

 

Created On :   8 May 2018 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story