बोको हरम बना रहा है बच्चों को 'मानव बम' : UNICEF

UNICEF: Boko Haram use of child bombers soars
बोको हरम बना रहा है बच्चों को 'मानव बम' : UNICEF
बोको हरम बना रहा है बच्चों को 'मानव बम' : UNICEF

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया के सबसे घातक नाइजीरियाई आतंकवादी समूह बोको हरम ने 83 नाइजीरियाई बच्चों को "मानव बम" के तौर पर तैनात किया है। इस बात का खुलासा मंगलवार को आई यूनिसेफ की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों को जनवरी 2017 से अगस्त तक के पीरियड में तैयार किया गया है। इन 83 बच्चों में 55 लड़कियां शामिल हैं जिनमें से बहुत सारी 15 साल से भी कम उम्र की हैं। बताया जा रहा है कि इन "मानव बम" बच्चों का इस्तेमाल बोको हरम के चंगुल से बचाए गए और भागे हुए बच्चों के मन में डर पैदा करना है। जिसकी वजह से बहुत सारे बच्चे समुदायों में फिर से जुड़ गये हैं।

रिपोर्ट में देश में हुए बड़े विस्थापन और कुपोषण के संकट का भी जिक्र किया गया है। करीब 17 लाख लोग विद्रोह के चलते उत्तरपूर्वी इलाकों में विस्थापित कर दिए गए थे जिनमें से तकरीबन 85 प्रतिशत लोग बोर्नो स्टेट में भेज दिए गए हैं।

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में इस साल करीब 4.50 लाख बच्चे कुपोषण की मार झेल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे समय से बच्चों को मानव बम बनाकर उन्हें ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। विद्रोह के इन आठ सालों में बच्चों ने भारी यातनाएं झेली हैं। रिपोर्ट में बच्चों को पीड़ित माना गया है ना कि अपराधी।

आपको बता दें कि 15 अगस्त को नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट के मंदरारी में महिला बम से 30 लोगों की मौत और 85 लोग घायल हो गए थे।

Created On :   23 Aug 2017 6:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story