इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र हैरान

United Nations shocked at car sex act video in Israel
इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र हैरान
इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र हैरान

संयुक्त राष्ट्र, 27 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइल में संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक कार में कथित सेक्स एक्ट फुटेज से हैरान-परेशान करने वाली हैं। इसकी जानकारी मीडिया को शनिवार को दी गई।

बीबीसी न्यूज के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र को हैरान और परेशान करने वाली है। यह आचरण घृणित है।

वायरल वीडियो 18 सेकंड की है, जिसको घिनौना बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंतरिक निगरानी सेवा के कार्यालय के नेतृत्व में इसपर तेजी से जांच चल रही है।

दुजारिक ने बीबीसी से कहा, इस तरह के कृत्य की जांच होगी। अगर संयुक्त राष्ट्र का कोई भी कर्मचारी इनमें लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, हम उनपर कार्रवाई करेंगे।

इस वीडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की अपने स्टाफ सदस्यों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं।

उन्होंने बीबीसी को बताया, वीडियो में देखे गए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि दोषी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 175 मामले दर्ज हुए थे। उन आरोपों में से 16 की पुष्टि हो गई है, जबकि 15 मामले निराधार पाए गए। बचे हुए अन्य मामलों की जांच चल रही है।

Created On :   27 Jun 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story