- देश में कुल 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
- स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा की सीमा 50 फीसदी का उल्लंघन न हो : सुप्रीम कोर्ट
- भाजपा ने असम के पहले 2 चरणों के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर निकी हेली, पीएम मोदी से की मुलाकात
हाईलाइट
- संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली तीन दिवासीय भारत दौरे पर हैं।
- हैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बात करेंगी।
- निकी हेली 26 से 28 जून तक दिल्ली में मौजूद रहेंगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वह अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और सामजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।
US Ambassador to the United Nations Nikki Haley met Prime Minister Narendra Modi, earlier today. She is on a three-day visit to India. pic.twitter.com/Iv8XxYsXog
— ANI (@ANI) June 27, 2018
It makes me happy to be back in India. It's as beautiful as I remember it to be. We started out at Humayun's tomb which is a reminder of how much we value culture&how much India values culture & to see the preservation that has happened here: Nikki Haley, US Ambassador to the UN pic.twitter.com/bdIZA8fhTV
— ANI (@ANI) June 27, 2018
बता दें कि निकी हेली 26 से 28 जून तक दिल्ली में मौजूद रहेंगी। निकी हेली आज हुमायूं का मकबरा देखने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मुझे भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लगा। भारत उतना ही अच्छा है जितना मैं इसको पहले देखकर गई थी "भारत में संस्कृति,और विरासत के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो कि अन्य देशों को प्रेरणा देता है।
Delhi: US Ambassador to the United Nations Nikki Haley visits Humayun's Tomb. She is on a visit to India from June 26-28. pic.twitter.com/pD1ARXrTmp
— ANI (@ANI) June 27, 2018
जानकारी के मुताबिक "निकी हेली की इस यात्रा को शिष्टाचार यात्रा के तौर पर दिखा जा रहा है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि निकी हेली किन मुद्दो पर बात करेंगी, लेकिन अमेरिका में प्रवासियों का मुद्दा इस समय गर्म है। एचबी 1 वीज़ा के मुद्दे ने भारतीयों का ख़ासा प्रभावित किया है। संभावना है कि इन मुद्दों के साथ अन्य मुद्दों पर बात की जाए।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।