Trump's Security: ट्रंप की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल, गोल्फ क्लब के नो-फ्लाई ओवर जोन में घुसा विमान, F-16 फाइटर जेट ने खदेड़ा

ट्रंप की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल, गोल्फ क्लब के नो-फ्लाई ओवर जोन में घुसा विमान, F-16 फाइटर जेट ने खदेड़ा
  • ट्रंप की सुरक्षा में कमी
  • नो फ्लाई ओवर जोन में घुसपैठ
  • लड़ाकू विमान एफ-16 ने फ्लेन को निकाला बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूएस वायु रक्षा एजेंसी नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने F-16 लड़ाकू विमान की मदद से नागरिक विमान को रोका। सिविलियन एयरक्राफ्ट, ट्रंप के न्यू जर्सी स्थित बेडमिन्स्टर गोल्फ क्लब के ऊपर से उड़ रहा था, जिसको अस्थायी रूप से नो-फ्लाई जोन बनाया गया था। यह घटना शनिवार की है। NORAD के मुताबिक, ऐसी घटना हाल के दिनों में होने पहली घटना नहीं है।

पहले भी हुई घुसपैठ

NORAD ने बताया कि यह पहली घुसपैठ नहीं है। हाल के दिनों में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं। उन्होंने पायलटों से अपील करते हुए कहा कि उड़ान भरने से पहले सभी उड़ान प्रतिबंधों और NOTAM (Notice to Air Missions) की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

छुट्टियां मना रहे हैं ट्रंप

आपको बता दें कि, यह नो-फ्लाइ ओवर जोन इसलिए बनाया गया है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा कदम अक्सर उठाया जाता है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ट्रंप की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं आई है वह बिलकुल ठीक हैं।

नागरिक विमान को कैसे निकाला बाहर?

सिविलियन विमान के नो-फ्लाइ जोन में घुसते ही एफ-16 फाइटर जेट को भेजा गया। जेट ने हेडबट रणनीति के तहत एक्शन लिया। जिसमें लड़ाकू विमान अचानक सिविलियन विमान के सामने से तेज स्पीड में गुजरा। इससे नागरिक विमान का पायलेट अलर्ट हो गया और विमान नो-फ्लाइ जोन से बाहर चलगा गया।

Created On :   6 July 2025 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story