Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए डोनाल्ड ट्रम्प, इजरायल और यूएई के बीच करवाई थी ऐतिहासिक शांति वार्ता

US President Donald Trump nominated for Nobel Peace Prize by Norwegian lawmaker
Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए डोनाल्ड ट्रम्प, इजरायल और यूएई के बीच करवाई थी ऐतिहासिक शांति वार्ता
Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए डोनाल्ड ट्रम्प, इजरायल और यूएई के बीच करवाई थी ऐतिहासिक शांति वार्ता
हाईलाइट
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
  • इजरायल और यूएई के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता करवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप नॉमिनेट

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। नार्वे की संसद के फोर टर्म मेंबर और नाटो की संसदीय असेंबली के चेयरमैन क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने ट्रम्प को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। इजरायल और यूएई के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता करवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को नॉमिनेट किया गया है।

क्या कहा ताइब्रिंग ने?
ताइब्रिंग का कहना है कि ट्रम्प ने इजरायल और यूएई के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करवाया। जो किसी भी तरह के शांति पुरस्कार के लिए काफी है। ताइब्रिंग ने ये भा कहा कि ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर विवाद को सुलझाने की कोशिश, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच दुश्मनी मिटाना और नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों के मसले को सुलझाने का काम किया है।

ट्रंप की मदद से दुश्मन बने दोस्त
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद से इस्राइल और UAE ने सालों की दुश्मनी भुलाकर शांति समझौते पर साइन किया था। इस डील को मुकाम तक पहुंचाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस नए समझौते के बाद UAE और इजरायल के बीच राजनयिक संबंधों की नई शुरुआत हो गई है।

अरब राष्ट्रों में, केवल मिस्र और जॉर्डन के पास इस्रायल के साथ राजनयिक संबंध हैं। मिस्र ने 1979 में इस्रायल के साथ एक शांति समझौता किया, उसके बाद 1994 में जॉर्डन के साथ हुआ। मॉरिटानिया ने 1999 में इस्रायल को मान्यता दी, लेकिन बाद में 2009 में गाजा में इस्रायल के युद्ध के दौरान संबंधों को समाप्त कर दिया।

Created On :   9 Sep 2020 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story