इस देश में एक से ज्यादा शादियां कर सकेंगी महिलाएं, प्रस्ताव पर चर्चा जारी 

Women will be able to do more than one marriage in this country, discussion on the proposal continues
इस देश में एक से ज्यादा शादियां कर सकेंगी महिलाएं, प्रस्ताव पर चर्चा जारी 
इस देश में एक से ज्यादा शादियां कर सकेंगी महिलाएं, प्रस्ताव पर चर्चा जारी 
हाईलाइट
  • नए प्रस्ताव से देश में शुरु हुई नई बहस
  • बराबरी का हवाला देकर शुरू हुई बहस
  • महिलाएं भी रख सकेंगी एक से ज्यादा पति

डिजिटल डेस्क, दक्षिण अफ्रीका।  दक्षिण अफ्रीका में गृह विभाग एक प्रस्ताव लेकर आया है। जिसने देश में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जो कि कई देशों में अब चर्चा का विषय बन चुका है। इस प्रस्ताव में महिलाओं को एक से अधिक पति रखने की इजाजत देने की बाद कही गई है। बता दें की दक्षिण अफ्रिका को दुनिया के उदारवादी देशों में से एक माना जाता है। यहां पर एलजीबीटी के तहत शादी की अनुमति दी गई है। इतना ही नहीं इस देश में पुरुष एक से ज्यादा शादी भी कर सकते हैं। अब ऐसा ही एक प्रस्ताव महिलाओं के लिए भी लाने पर बात चल रही हैं। जिसमें महिलाएं भी एक से अधिक पुरुषों से शादी कर सकेंगी। दरअसल, देश में लैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं की सरकार से मांग है कि महिलाओं को भी पुरुषों की तरह एक ही समय में एक से अधिक शादी करने की अनुमति दी जाए।  
देश में बराबरी के लिए पहल
दक्षिण अफ्रीका का संविधान देश के आधुनिकतम संविधानों में से एक है। यहां समलैंगिक और पुरुषों को कई शादी करने की कानूनी मान्यता दी गई है। वहीं अब देश में बराबरी के अधिकारों को आगे ले जाने के लिए मौजूदा सरकार ने महिलों के लिए भी बहुविवाह का प्रस्ताव रखा है। अगर यह प्रस्ताव पास हो गया तो कानूनी तौर पर यहां मैरिज एक्ट के तहत महिलाएं भी कई शादियां कर सकेगी।
दक्षिण अफ्रीका में बहुविवाह की परंपरा काफी पुरानी
दक्षिण अफ्रीका में बहुविवाह की परंपरा काफी पुरानी है। जहां ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा काफी देखने को मिलती है। यहां अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में इस परंपरा को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। विश्व के कई देशों में आदिवासी समाज में एक से ज्यादा पतियों को रखने की परंपरा पुराने समय में थी और यह आज भी कहीं-कहीं देखी जाती है।
 

Created On :   30 Jun 2021 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story