सदन में हंगामा: विपक्ष के सांसदों ने सर्बिया की संसद में मचाया उत्पात, कई स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके, सदन हुआ धुआं-धुआं

विपक्ष के सांसदों ने सर्बिया की संसद में मचाया उत्पात, कई स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके, सदन हुआ धुआं-धुआं
  • विपक्ष के सांसदों ने सर्बिया की संसद में मचाया उत्पात
  • कई स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके
  • सर्बिया का सदन हुआ धुआं-धुआं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर उत्पात मचाया। विपक्ष के सांसदों ने एक के बाद एक कई स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। जिसके चलते सदन धुआं-धुआं हो गया और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

संसदीय सत्र के दौरान हुई घटना के बाद सांसदों के बीच हाथापाई भी देखने को मिली। खास बात यह है कि संसदीय सत्र का लाइव प्रसारण हो रहा था। जिसके चलते सर्बिया की जनता ने इस घटना को घर बैठे देखा। जिसके चलते देश में हलचल की स्थिति पैदा हो गई। विपक्षी सांसद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भी समर्थन कर रहे थे।

सर्बियाई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को सरकार की नीतियों के विरोध कर रहे थे। इस दौरान अचानक कई विपक्षी सांसदों ने सदन में स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इसके बाद सदन में काला और गुलाबी धुआं फैल गया।

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि, चार महीना पहले सार्बिया में रेलवे स्टेशन का छत गिर गया। जिसके चलते 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके चलते अब सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

सत्र के दौरान सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के खिलाफ विपक्ष के नेता अपनी सीट सीट उठकर संसद अध्यक्ष की ओर दौड़े। इस दौरान उनकी सुरक्षा गार्ड्स से हाथापाई हो गई। इसके बाद कुछ विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इस पूरे घटना में दो सांसद घायल हुए हैं।

Created On :   4 March 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story