Pakistan News: भारत के विरोध के बाद भी एडीबी ने पाकिस्तान को दिया 800 मिलियन डॉलर का लोन, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय में खुशी की लहर

भारत के विरोध के बाद भी एडीबी ने पाकिस्तान को दिया 800 मिलियन डॉलर का लोन, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय में खुशी की लहर
  • पाकिस्तान को मिला 8 सौ मिलियन डॉलर का लोन
  • आतंकवाद की फंडिंग को लेकर भारत ने जताया विरोध
  • पाकिस्तान वित्त मंत्रालय सहायता से खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके बाद से ही पाकिस्तान पूरी दुनिया के देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। इस बीच एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पाकिस्तान के लिए 800 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। भारत ने इसका विरोध किया था लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान को लोन दे दिया गया है।

भारत ने किया विरोध

भारत की तरफ से इस फैसला का सख्ती से विरोध किया गया था। भारत ने आतंकवाद की फंडिंग करने की हिस्ट्री के चलते ही पाकिस्तान की मदद के लिए भारत इसका पूरा विरोध करता है। इसके पहले ही आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को करीब 85 सौ करोड़ रुपए का लोन दिया था। भारत ने उस समय भी इसकी कड़ी निंदा की थी।

शहजाद का क्या है कहना?

पाकिस्तान के वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद का कहना है कि, इस पैकेज के चलते 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पॉलिसी बेस्ड और 500 मिलियन डॉलर लोन देश में योजना कार्य को पूरा करने के लिए ही पास किया गया है। उनका कहना है कि, एडीबी ने सुधार कार्यक्रम के चलते पाकिस्तान के लिए 800 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दी गई है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालयर के मुताबिक, उन पैसों का उद्देश्य घरेलू संसाधन जुटाना और वित्तीय सुधारों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को ठीक करना है। साथ ही इस मदद से टैक्स सिस्मट में सुधार लाया जाएगा।

भारत का क्या है कहना?

भारत की तरफ से कहा गया है कि, एडीबी और इंटरनेशनल संस्थानों से मिलने वाले लोन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान अपने देश के विकास की जगह आतंकवाद और सैन्य खर्चों के लिए कर सकता है। भारत का कहना है कि, एडीबी और आईएमएफ से कई बार लोन लेने के बाद भी पाकिस्तान अपने आर्थिक सुधारों को ठीक नहीं कर पाया है।

Created On :   4 Jun 2025 4:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story