Asim Muneer Nuclear Threat: पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की दी धमकी! पूर्वी इलाके पर करने वाला है अटैक

पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की दी धमकी! पूर्वी इलाके पर करने वाला है अटैक
  • पाकिस्तान पूर्वी भारत कर अटैक करने की कर रहा तैयारी
  • पाकिस्तान के करोड़ों नागरिक भूख मरी के कगार पर
  • पाकिस्तान ने अमेरिका से भारत पर हमले की दी धमकी

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत को अमेरिका से धमकी दी है। पाकिस्तानी सेना चीफ आसिम मुनीर ने कहा कि अगर भारत के हमलों से पाकिस्तान को अस्तित्व संकट का सामना करना पड़ेगा तो पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में धकेल दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "हम एक परमाणु राष्ट्र हैं, अगर हमें लगे कि हम हार रहे हैं, तो हम आधे विश्व को साथ लेकर नीचे ले जाएंगे।" यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने अमेरिका से परमाणु खतरे की धमकी दी है।

दस मिसाइलों से होगा भारत पर हमला

द प्रिंट के मुताबिक, मुनीर ने बताया है कि भारत ने सिंधु जल संधि को रोका है, इससे 2.5 करोड़ नागरिक भूख से मर सकते हैं। उन्होंने धमकी देते हुए भारतो को कहा कि अगर कोई बांध बनाए गए तो उन्हें पाकिस्तान दस मिसाइलों को उड़ा देगा। उन्होंने कहा, "सिंधु नदी भारत का निजी मालिकाना हक नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है, अल-हम्दुलिल्लाह।"

आसिम मुनीर ने यह धमकी फ्लोरिडा के टाम्पा में व्यवसायी कार्याक्रम के दौरान दी है। इस कार्यक्रम की शुरूआत कुरान की आयत की पढ़ाई और पाकिस्तान के राष्ट्रीय गाने से हुई हैं। इस आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों को मोबाइल व डिजिटल डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा यहां जो भी बातें हुई हैं, इसका लिखित में कोई भी दस्तावेज नहीं हैं।

भारत को अपने नुकसान का करना चाहिए स्वीकार

पाकिस्तानी सेना चीफ ने कहा कि भारत स्वीकार करे की युद्ध में उसको नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कहा कि खेल भावना भी दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान सेना पूर्वी भारत से हमला शुरू करने वाला है, जहां पर कीमती संपत्तियों को निशाना बनाया जाएगा। इसके बाद पश्चिम की ओर पर युद्ध किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान भारत को चमकती मर्सिडीज कार और पाकिस्तान को बजरी से भरा डंप ट्रक से तुलना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ट्रक की कार से टक्कर होती है तो क्या होता है।

Created On :   10 Aug 2025 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story