यूएन में पीएम मोदी का योग, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन से प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को दिया योग का संदेश

यूएन में पीएम मोदी का योग, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन से प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को दिया योग का संदेश
  • यूएन में पीएम मोदी का योग
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन से योग सत्र का किए नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समयानुसार आज शाम को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुख्यालय में योग किया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी वैश्विक समुदाय के साथ योग करते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी, अमेरिका के सियासी नेता और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी शामिल रहे। साल 2014 की बात है जब संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। आज इसके नौ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में 21 जून की सुबह संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के लॉन में योग किए। इसके बाद आज शाम को प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पारिवारिक मेहमान बनेंगे। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।" उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है। योग समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने योग कर रहे बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई।

कार्यक्रम के दौरान बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

योग करते पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया।

योग पर पीएम मोदी का संबोधन

यूएन मुख्यालय से पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने योग करने आए लोगों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।" उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

योग को और अच्छे से समझ पाया हूं- UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी

योग शुरू होने से पहले अंरराष्ट्रीय योग दिवस पर UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा, "मैंने सीखा है कि जो शक्तियां ब्रह्मांड में और हमारे अंदर हैं वे एक ही नियम का पालन करती हैं और वह है संतुलन हासिल करना। योग हमें भौतिक रूप से बदलता है। मुझे अपनी बेटी पर भी गर्व है जो योग का काफी समय से अभ्यास कर रही है। मैं उसकी वजह से योग को और अच्छे से समझ पाया हूं।"

उत्सव वास्तव में बहुत खास है - रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था।"

यूएन मुख्यालय लॉन में पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के लॉन में योग करने के लिए पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी योग करते हुए दिखाई देंगे। पीएम मोदी ने योग करने से पहले भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि दी। साथ ही पीएम मोदी ने योग करने आए लोगों का अभिवादन स्वीकर किया।

यूएन लोन में तैयारियां पूरी

संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के लॉन में योग के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अब कुछ ही मिनटों में पीएम मोदी यहां पर योग करते हुए दिखाई देंगे। न्यूयॉर्क के स्थानीय लोग और भारतीय समुदाय के लोग योग पीएम मोदी को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Created On :   21 Jun 2023 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story