ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत,  भारतीय समुदाय को किया संबोधित
  • ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से हुई मुलाकात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
  • भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय से बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन के माध्यम से मुझे इसकी झलक मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय प्रवासियों का अभिवादन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।

Created On :   10 July 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story