अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ प्रभावित टेक्सास के केरविल शहर का किया दौरा, बाढ़ ने मचाई थी भारी तबाही

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ प्रभावित टेक्सास के केरविल शहर का किया दौरा, बाढ़ ने मचाई थी भारी तबाही
  • बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा फेडरल सहयोग
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए भावुक हुए ट्रंप
  • ट्रंप राजनीतिक हमलों से बचते दिखे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ प्रभावित टेक्सास के केरविल शहर का दौरा किया, ट्रंप ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। ट्रंप ने पहली बार भावुक लहजे में कहा कि ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी। राष्ट्रपति ट्रंप ने राहत कार्यों में जुटे स्थानीय बचावदल और अधिकारियों की खूब सराहना की। आपको बता दें केरविल में 4 जुलाई को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ से 120 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 170 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारी नुकसान को देखते हुए कहा हम जो भी कर सकते हैं, टेक्सास के लिए करेंगे। ट्रंप ने 8 और काउंटियों को 'डिजास्टर जोन' घोषित कर, उन्हें फेडरल सहायता दिलाने का ऐलान किया। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक रसेल वॉट ने कहा कि फेमा के पास अभी भी राहत कार्यों के लिए फंड हैं, और टेक्सास को जो चाहिए, वह मिलेगा।

केरविल में आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा करते हुए ट्रंप ने कहा कि यहां जो लोग खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं, वे अविश्वसनीय हैं। ऐसा काम शायद ही कोई कर पाए। उन्होंने ‘कैंप मिस्टिक’ का विशेष रूप से जिक्र किया, जहां 27 लड़कियों की मौत हुई। मेलानिया ट्रंप ने भी स्थानीय युवतियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें एक खास ब्रेसलेट भेंट किया, जो मृत बालिकाओं की याद में बनाया गया था।

आपको बता दें ट्रंप लंबे समय से फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) को खत्म करने की बात करते रहे हैं। लेकिन टेक्सास में तबाही का मंजर देखने के बाद ट्रंप ने फेमा की भूमिका पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से बचें, ट्रंप ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। ट्रंप ने टेक्सास के सांसद चिप रॉय की भी तारीफ की, जिन्होंने पहले ट्रंप के टैक्स बिल का विरोध किया था। ट्रंप ने कहा कि चिप आसान नहीं हैं, लेकिन अच्छा काम करते हैं।

Created On :   12 July 2025 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story