पुतिन की नई रणनीति: यूक्रेन के हमले से बचने के लिए रूस तैयार कर रहा बफर जोन, पब्लिक प्लेस रहेंगे महफूज

यूक्रेन के हमले से बचने के लिए रूस तैयार कर रहा बफर जोन, पब्लिक प्लेस रहेंगे महफूज
  • बड़े शहरों को बफर जोन बनाने की तैयारी में रूस
  • पब्लिक प्लेस रहेंगे महफूज
  • राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पुतिन की खास तैयारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के दिग्गज नेता व्लादिमीर पुतिन पांचवी बार राष्ट्रपति बन गए हैं। पुतिन राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। रूस-युक्रेन युद्ध के बीच उन्होंने देश की करीब 88 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रहे। इस ऐतिहासिक जीत से गदगद पुतिन ने विक्ट्री स्पीच में साफ कहा कि यूक्रेन के साथ आगे भी जंग जारी रहेगा। अपने स्पीच के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस अपनी सीमाओं को पहले से भी ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहा है, खासकर यूक्रेन के साथ लगी सीमाओं पर बफर जोन बनाए जाएंगे।

बता दें कि, रूस में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के आखिरी दिन यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को सहित रूस के अन्य शहरों पर कई बम बरसाएं। इधर, रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 35 ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था। लेकिन, फिर भी बड़े शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन से हमले किए गए हैं। जिसमें दो लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा कई इमारतें भी नष्ट हुई हैं। ऐसे में रूस अब अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए पहले से ज्यादा काम करने करेगा।

तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी

इससे पहले पुतिन ने कहा कि तीसरा विश्वयुद्ध सिर्फ एक कदम दूर है। दुनिया के तीसरे विश्वयुद्ध के कगार पर पहुंचने के लिए पुतिन ने नाटो देश को जिम्मेदार ठहराया है। चुनावी हेडक्वाटर्स से लोगों को संबोधित करते हुए पुतिन ने देश के नागरिकों का धन्यवाद किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के यूक्रेन में सैनिक तैनात करने वाले बयान पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ऐसा करने पर पुतिन ने तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ने की धमकी देते हुए नाटो देश को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुतिन ने कहा कि अगर रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन नाटो के बीच युद्ध छिड़ता है तो तीसरे विश्व युद्ध का खतरा रहेगा। आपको बता दें कि पुतिन इससे पहले परमाणु बम की भी धमकी दे चुके हैं हालांकि, उनका मानना है कि यूक्रेन पर जीत हासिल करने के लिए इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुश्मनों के हमले से बचने के लिए रूस की तैयारी

सोमवार को क्रेमलिन की ओर से जारी बयान कहा गया कि रूसी क्षेत्र को यूक्रेनी हमलों से बचाने के लिए हमें बफर जोन बनाना ही होगा। तभी जाकर रूस के क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे। क्रेमिलन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "यूक्रेन ने ड्रोन हमलों के जरिए हमारे क्षेत्र में गोलीबारी की है। ऐसे में हम अपने सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित रखने के लिए काम करना चाहिए। ऐसा तभी मुमकिन होगा जब इन क्षेत्रों में बफर जोन की व्यवस्था होगी। ताकि दुश्मन के हमले को हम रोक सके।"

Created On :   18 March 2024 1:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story