Pakistan Russia: पुतिन ने भारत के कहने पर भी नहीं मानी बात, पाकिस्तान को फाइटर जेट इंजन भेजने के लिए हो गया राजी, जानें क्या है पूरी बात?

पुतिन ने भारत के कहने पर भी नहीं मानी बात, पाकिस्तान को फाइटर जेट इंजन भेजने के लिए हो गया राजी, जानें क्या है पूरी बात?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और रूस के रिश्ते कुछ समय पहले ही काफी अच्छे हुए हैं।, लेकिन इसके बावजूद व्लादिमीर पुतिन भारत की एक जरूरी अपील को मानने से मना कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान को जेएफ-17 फाइटर जेट का इंजन चाहिए, जिसके लिए वो रूस पर ही निर्भर रहता है। पाकिस्तान ने रूस से इंजन मांगने की बात की है तो रूस ने मना नहीं किया है। भारत ने इसी बीच अपील की है कि वे पाकिस्तान को इंजन सप्लाई ना करें लेकिन रूस ने बात नहीं मानी है।

भारत ने किया रूस से आग्रह

डिफेंस सिक्योरिटी एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने रूस से कई समय तक ये अपील की थी कि वे पाकिस्तान को इंजन ना बेचें। लेकिन रूस ने भारत की अपील को नहीं माना है और रूस अब पाकिस्तान को इंजन बेचेगा। पाकिस्तान की वायुसेना लगातार अपनी ताकतों को बढ़ाने में लगी हुई है। चीन का सहारा ले रही है। इसके साथ ही वो फाइटर जेट और हथियार भी चीन की मदद से तैयार कर रहे हैं।

क्यों कर रहे हैं पुतिन ऐसा?

रूस एक तरफ भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने में लगा हुआ है और दूसरी ओर पाकिस्तान की मदद कर रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पुतिन डबल गेम खेल रहे हैं। जेएफ-17 4.5 जनरेशन का फाइटर जेट है और अब वे ब्लॉक 3 को बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उसके पास ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 पहले से ही हैं। लेकिन इसको कम मजबूत माना जा रहा है।

Created On :   2 Oct 2025 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story