Russia Warning To Ukraine: रूस पहुंचते ही पुतिन ने दी यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कहा- 'समझदारी से युद्ध खत्म हो सकता है नहीं तो...'

रूस पहुंचते ही पुतिन ने दी यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कहा- समझदारी से युद्ध खत्म हो सकता है नहीं तो...
  • पुतिन ने दी यूक्रेन को चेतावनी
  • पुतिन ने यूक्रेन को समझदारी से काम लेने को कहा
  • पुतिन ने कहा बातचीत से खत्म हो सकता है युद्ध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच कई समय से युद्ध चल रहा है। जिसको रोकने के लिए कई बड़े नेताओं ने कोशिश की है, लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच का युद्ध शांत नहीं हुआ है। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर से यूक्रेन के लिए चेतावनी जारी की है। पुतिन का कहना है कि, अगर समझदारी दिखाई जाए तो युद्ध को बातचीत करके रोका जा सकता है। लेकिन उनका ये भी कहना है कि, बातचीत से नहीं हुआ फैसला, तो हथियारों से बात होगी। बता दें, एससीओ समिट में शामिल होने के लिए पुतिन चीनी दौरे पर गए थे। इसके बाद ही चीन की विक्ट्री परेड में भी मौजूद थे। पुतिन ने कहा है कि, वे यूक्रेन के साथ अपना हर तरह का युद्ध खत्म करना चाहते हैं।

पुतिन का क्या है कहना?

रॉयटर्स की जानकारी के मुताबिक पुतिन ने कहा है कि, अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने के लिए ईमानदारी से कोशिश करता नजर आ रहा है। अगर समझदारी के साथ काम किया तो ये युद्ध रुक सकता है। यही मेरा अनुमान है। खासकर जब हम ट्रंप प्रशासन का रुख देखते हैं तो लगता है कि वे सही में समाधान चाहते हैं। अगर नहीं चाहते हैं तो, हमें अपने सभी उद्देश्यों को हथियार की मदद से पूरा करना होगा।

मॉस्को में ही होगी बैठक- रूसी राष्ट्रपति पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने पुराने रुख को बरकरार रखते हुए कहा है कि, यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का विचार छोड़ना होगा और रूस की भाषा वाले नागिरकों के साथ भेदभाव भी रोकना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वे वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन ये बैठक सिर्फ और सिर्फ मॉस्को में ही हो सकती है। साथ ही बैठक भी तब होगी जब उसकी अच्छे से तैयारी हो और अच्छे परिणाम निकलें।

यूक्रेन नहीं है मॉस्को में मीटिंग करने के लिए तैयार

एक तरफ पुतिन का कहना है कि, मीटिंग होगी तो सिर्फ और सिर्फ मॉस्को में तो यूक्रेन मॉस्को में मीटिंग करने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री इवानोविच सिबिहा का कहना है कि, मॉस्को को मीटिंग के लिए चुना जाना बिल्कुल भी सही फैसला नहीं है।

Created On :   4 Sept 2025 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story