इजराइल -ईरान जंग: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप -नेतन्याहु से की बातचीत, ईरान इजराइल जंग पर हुई चर्चा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने  ट्रंप -नेतन्याहु से की बातचीत, ईरान इजराइल जंग पर हुई चर्चा
  • पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री की मॉस्को में मुलाकात हुई
  • ईरान संकट पर चीन -रूस और पाकिस्तान ने यूएनएससी में पेश किया प्रस्ताव
  • अमेरिका की एंट्री ने दुनियाभर की नजर मिडिल ईस्ट की ओर खींची

डिजिटल डेस्क, तेहरान। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मॉस्को में मुलाकात हुई। पुतिन और उनकी मुलाकात ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद हुई है। दोनों की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद पुतिन ने ट्रंप और नेतन्याहु से बात की है। ईरान संकट पर चीन -रूस और पाकिस्तान ने यूएनएससी में प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव में बिना शर्त युद्धविराम करने की मांग की गई है। तेहरान के पास इजराइल ने भी बड़ा हमला किया। जिससे तेहरान में न्यायिक और प्रशासनिक ईमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है। तेहरान में कई जिलों में बिजली ठप्प है। ईरान के समर्थन में रूस के नौसैनिक .युद्धाभ्यास शुरु हुआ। रूसी सैनिकों ने कामचटका तट पर अभ्यास चल रहा है।

ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत हुई, इसमें ईरान -इजराइल के बीच तुरंत युद्ध रोकने की बात की जा रही है। ट्रंप ने ये बात इजराइल के ईरान पर हुए हमले को 48 घंटे बाद हुई। आपको बता दें पुतिन ने ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया था। दोनों नेताओं के बीत करीब 50 मिनट तक बात हुई। लेकिन ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने मीडिया से कहा पश्चिम एशिया में ईरान का परमाणु कार्यक्रम बेहद चिंताजनक हैं। इससे एक दिन पहले ट्रंप -पुतिन की इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई । पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से भी बात की।

इजराइल -ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री ने दुनियाभर की नजर मिडिल ईस्ट की ओर खींची है। अमेरिका ने बीते दिन ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस को बड़ी चेतावनी दी। रॉयटर्सके अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा हमें पश्चिमी देशों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। हमें आत्मरक्षा के अपने अधिकार के तौर पर अब यूएस को जवाब देना होगा। ईरान के विदेश मंत्री ने रूस को ईरान का मित्र कहा। आज पुतिन और अराघची के बीच बैठक हुई।

इजराइल से जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामेनेई का संदेश लेकर मास्को पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक खामेनेई ने अपने खत में पुतिन से मदद मांगी।

आपको बता दें खामेनेई ने ये मदद ट्रंप और इजराइल ने सार्वजनिक रूप से ईरानी नेता खामेनेई की हत्या और सत्ता परिवर्तन के बारे में अटकलों के बीच मांगी है। पुतिन ने इजराइली हमलों की निंदा की है, आपको बता दें भले ही पुतिन ने पिछले प्ताह शांति की अपील की लेकिन अभी तक ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।

तेहरान का पुराना सहयोगी है रूस, साथ ही यूएनएससी में वीटो मेंबर के रूप में पश्चिम के साथ ईरान की परमाणु वार्ता में रूस अहम भूमिका अदा करता है। साथ ही उसने पहले परमाणु समझौते पर साइन भी किए थे, जिसे ट्रंप ने 2018 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान छोड़ दिया था।

Created On :   23 Jun 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story