Shubhanshu Shukla Return: धरती पर शुभांशु शुक्ला ने अपने साथियों के साथ की 'शुभ वापसी', देशभर में ऐतिहासिक पल की खुशी

- शुभांशु शुक्ला ने रखे धरती पर अपने कदम
- अपने साथियों के साथ पैराशूट से की लैंडिंग
- सभी लोग शुभांशु शुक्ला को देखने के लिए उत्साहित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुभांशु शुक्ला ने अपनी 18 दिन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा को समाप्त कर ली है। शुभांशु शुक्ला अपने साथियों के साथ जल्द ही धरती पर अपने कदम रखेंगे। शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी पूरे देश के लिए एक गर्व का मौका है। इसको मनाने के लिए शुभांशु के परिवार वालों के साथ देश के सभी लोग जश्न मना रहे हैं। पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए बताया है कि वे इंतजार कर रहे हैं।
परिवार वाले मना रहे जश्न
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार ने उनके और ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार एक्सिओम-4 चालक दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौटने पर जश्न मनाया।
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, क्योंकि वह अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान की दिशा में एक और जीत है।"
अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर प्रतिक्रिया
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला द्वारा एक्सिओम 4 के पृथ्वी पर लौटने पर कहा, 'यह वास्तव में विश्व के लिए गर्व का क्षण है और भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि उसका एक बेटा सफल यात्रा के साथ वापस आ रहा है।'
अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की खुशी
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की तरफ से एक्सिओम 4 के पृथ्वी पर लौटने पर कहा कि, शुभांशु की तरफ से किए गए एक्सपेरिमेंट्स पूरी दुनिया के लिए बहुत ही अहम और फायदेमंद होंगे। भारत अपनी क्षमताओं को पहले ही सिद्ध कर चुका है, और हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। हम उस मुकाम पर हैं जहां हम दुनिया को यह भी बता सकते हैं कि देखो, हम ऐसे पहले प्रयोग करने की जिम्मेदारी ले सकते हैं जो किसी और ने नहीं किए।"
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक ग्रुप ने 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान से रिकवरी वाहन तक सहायता की।
Created On :   15 July 2025 3:12 PM IST