पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बरकरार, राजनीतिक करियर और पार्टी पर भी छाएं संकट के बादल

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बरकरार, राजनीतिक करियर और पार्टी पर भी छाएं संकट के बादल
इमरान के सामने मुश्किलों का पहाड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें बरकरार है। अब उनके करीबी नेता भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। पीटीआई से अब तक दर्जनभर नेता इस्तीफा दे चुके हैं। यह सब कुछ ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान सरकार और आर्मी इमरान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ी है।

शहबाज सरकार इमरान की घेराबंदी करने में लगे हुए हैं। पाक सरकार न केवल इमरान खान बल्कि उनकी पत्नी के अलावा दर्जनों पीटीआई कार्यकर्ताओं को नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किया है। इसका मतलब ये सभी लोग देश छोड़कर बाहर भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इमरान खान की ऐसी नौबत क्यों आई? एक समय था जब पाकिस्तान में इमरान का सिक्का चलता था। सैन्य अधिकारी भी उनके पक्ष में थे। इस दौरान इमरान को आर्मी का भरपूर प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन भी मिला। लेकिन आज वहीं पाक आर्मी उनके दुश्मन बने बैठे हैं।

इमरान की मुश्किलें

साल 2018 में इमरान खान सेना की मदद से पाकिस्तान में सरकार बनाए थे। लेकिन अब इमरान उसी सेना को अपने लिए खतरा बता रहे हैं। 9 मई को उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले सेना और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान में दंगे-फसाद हुए। देश के हर कोने से आगजनी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इस दौरान खान के सर्मथकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों को जमकर निशाना बनाया। इसके बाद कई पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार तलत हुसैन इमरान खान और पीटीआई के भविष्य के बारे में कहते हैं कि गिरफ्तारी और जेल जाने के डर से पीटीआई के शीर्ष नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जिसके चलते उनकी पार्टी बिखर गई है। इमरान के करीबी नेता भी अब उनका साथ छोड़ चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम को देखे तो समझ आएगा कि इमरान और उनकी पार्टी के लिए भविष्य की स्क्रिप्ट पहले से लिखी जा चुकी है। यह तो बस प्रक्रिया है जिसे फॉलो किया जा रहा है। तलत हुसैन इमरान खान के राजनीतिक करियर के बारे में कहते हैं कि उनकी राजनीतिक कब्रिस्तान तैयार है और उनकी पार्टी को उसमें दफन किया जा रहा है। वे राजनीतिक संकट में बुरी तरह फंस चुके हैं। अब उनकी बात को पाक आर्मी भी गंभीरता से नहीं ले रही है। इस बात को खुद इमरान खान भी कबुल कर चुके हैं कि उनकी पार्टी को कुचला जा रहा है।

Created On :   28 May 2023 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story