भारत-पाकिस्तान तनाव: ट्रंप का बड़ा बयान, अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो अमेरिका नहीं करेगा समझौता

- भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता करने जा रहा है अमेरिका
- गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये संभावित परमाणु युद्ध को रोकने में सक्षम
- पाकिस्तान-भारत के बीच बहुत ही खतरनाक संभावित युद्ध चल रहा था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध होता है तो यूएस कोई भी समझौता नहीं करेगा।
#WATCH | US President Donald Trump says, "Pakistan representatives are coming in next week. We're very close to making a deal with India. And I wouldn't have any interest in making a deal with either if they were going to be at war with each other..."(Source: US Network Pool… https://t.co/DO7Dh6YOd7 pic.twitter.com/5Cmwg5LAdh— ANI (@ANI) May 31, 2025
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता करने जा रहा है। मुझे इस पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा हम गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये संभावित युद्ध को रोकने में सक्षम थे। ट्रंप पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा वे गोलियों के जरिये ऐसा करते हैं। हम व्यापार के जरिये ऐसा करते हैं।
यहीं नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत ही खतरनाक संभावित युद्ध चल रहा था। हालांकि अब हालात ठीक चल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह आ रहे हैं। हम भारत के साथ समझौता करने के बहुत नजदीक हैं। ट्रंप ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।
Created On :   31 May 2025 8:51 AM IST