Israel-US-Iran War: बैकफुट पर आया अमेरिका! ईरान पर तेल से बैन हटाने के लिए राजी हो सकते हैं ट्रंप, विदेश मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी जानकारी

बैकफुट पर आया अमेरिका! ईरान पर तेल से बैन हटाने के लिए राजी हो सकते हैं ट्रंप, विदेश मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी जानकारी
इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका बैकफुट पर आता नजर आ रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका बैकफुट पर आता नजर आ रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका बैकफुट पर आता नजर आ रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर तेल से बैन हटा सकते हैं। फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि ट्रंप ईरानी तेल पर से प्रतिबंध हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये ठीक वैसे ही होगा जैसे उन्होंने रूसी तेल पर से प्रतिबंध हटाए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक अस्थायी कदम होगा।

ईरान पर तेल से बैन हटा सकता है अमेरिका - स्कॉट बेसेंट

अमेरिकी विदेश मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "आने वाले दिनों में हम उस ईरानी तेल पर से प्रतिबंध हटा सकते हैं जो अभी समुद्र में है। यह लगभग 140 मिलियन बैरल है। यह 10 दिन से लेकर दो हफ्ते तक की सप्लाई है जिसे ईरानी बाहर भेज रहे थे।" बता दें, ईरान के तेल और गैस ठिकानों पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से उत्पादन में कटौती करने के लिए तेल उत्पादन करने वाले देशों को मजबूर होना पड़ा है। जिसकी वजह से तेल की कीमतें 65 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।

ईरान ने कुवैत की दो तेल रिफाइनरी पर किया हमला

ईरान ने गुरुवार (19 मार्च) को कुवैत की दो तेल रिफाइनरी मीना अब्दुल्ला और मिना अल-अहमदी को निशाना बनाया था। कुवैत की अल-अहमदी रिफाइनरी पर हमले के बाद कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने बयान जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि मिना अल-अहमदी रिफाइनरी की एक ऑपरेशनल यूनिट पर ड्रोन से हमला हुआ, जिससे वहां आग लग गई। कुवैत न्यूज एजेंसी (KUNA) के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कंपनी ने कहा कि आग को तुरंत और सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया गया। यह रिफाइनरी कुवैत सिटी से करीब 50 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है और देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरी में से एक है जहां कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा प्रोसेस किया जाता है।

Created On :   19 March 2026 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story