Pakistan Afghanistan Conflict: काबुल के अस्पताल पर किए गए हमले पर पाकिस्तान का बयान, सेना ने फिदायनी हमले में ड्रग एडिक्ट्स को इस्तेमाल करने के लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने हाल ही अफगानिस्तान में बड़ा हमला किया था, जिसमें उसकी राजधानी काबुल के एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल (ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल) भी शामिल है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि इस हवाई हमले में 400 से ज्यादा नागरिकों की जान चली गई थी। अब इसको लेकर पाकिस्तान ने एक बयान जारी किया है। पाकिस्तानी सेना प्रवक्ता (DG ISPR) अपने विवादित बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने ड्रग एडिक्ट्स को सुसाइड बॉम्बर के रुप में इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान वॉशिंगटन के कई शहरों को पल में कर सकता तबाह! सीनेट में नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ने जाहिर की चिंता
अफगानिस्तान के दावे को किया खारिज
इस हमले के बाद पाकिस्तान आर्मी के डायरेक्टर जनरल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए अफगान के दावों को रिडिकुलस (हास्यास्पद) बताया है। उनका कहना है कि उनकी सेना ने किसी ड्रग रिहैब को टारगेट नहीं किया है, बल्कि अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों, हथियारों के स्टोरेज, ड्रोन स्टोरेज और आतंकी जगहों को निशाना बनाया है। इस वजह से हुए तेज हमलों में वहां मौजूद नागरिक मारे गए हैं।
यह भी पढ़े -गैस ठिकानों पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, क्या सऊदी अरब की मदद के लिए युद्धभूमि में उतरेगा PAK?
इन लोगों से करवाया जाता है फिदायीन हमला?
शरीफ चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में ड्रग एटिक्ट्स के हू सुसाइड बॉम्बर बनाया जाता है और इन्हीं लोगों से पाकिस्तान में फिदायीन हमले करवाए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "सभी ड्रग एडिक्ट सुसाइड बॉम्बर नहीं होते, लेकिन सभी सुसाइड बॉम्बर ड्रग एडिक्ट जरूर होते हैं।"
उनका आगे कहना है कि जिस जगह ब्लास्ट किया गया था, वहां पर संभवत ड्रग एडिक्ट को रखे गए थे। यहां पर उन्हें सुसाइड बॉम्बर की ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सेना ने किसी अस्पताल को नहीं, बल्कि हथियारों के गोदाम को टारगेट किया गया था। इसकी वजह से इतनी बड़ी संख्या में जाने गई।
Created On :   19 March 2026 8:06 PM IST













