Pakistan Afghanistan conflict: पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, अस्थायी सीजफायर पर सहमति के बाद भी अफगानिस्तान में दागे गोले

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में ताजा हमला हुआ है। काबुल ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ईद-उल-फितर (21 मार्च) के तहत घोषित अस्थानी सीजफायर का उल्लंघन किया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने अब तक इस प्रांत पर 72 गोले दागे हैं। बता दें कि हाल ही में दोनों देशों के बीच लड़ाई रोकने की सहमति बनी थी।
यह भी पढ़े -गैस ठिकानों पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, क्या सऊदी अरब की मदद के लिए युद्धभूमि में उतरेगा PAK?
इन इलाकों को बनाया निशाना
कुनार प्रांत के सूचना विभाग के प्रमुख जिया-उर-रहमान स्पिन घर के अनुसार, पाकिस्तान ने 35 गोले नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट और सोंगालाई क्षेत्र में गिराए गए हैं। इसके अलावा 37 गोले मनोगाई जिले के अलग-अलग इलाकों में टारगेट किए गए है। उन्होंने बताया कि नराई जिले में अभी तक गोलीबारी जारी है। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
अफगान की तालिबान सरकार ने बताया कि पाकिस्तानी सेना उन लोगों को टारगेट कर रही है, जो अपने घरों की तरफ जा रहे हैं। दरअसल, दोनों देशों के बीच तनाव उस समय ज्यादा गहरा गया, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के अवसर पर अस्थायी सीजफायर की घोषणा की है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान और अफगानिस्तान टकराव के बीच ईरान का बड़ा बयान, अब्बास अराघची ने तालिबान सरकार को दिया मैसेज
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थायी सीजफायर?
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारार ने अपने एक बयान में बताया था कि यह अस्थायी युद्ध विराम 18/19 मार्च की आधी रात से 23/24 मार्च की आधी रात तक लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा था कि अगर इस दौरान सीमा पार से हमला किया जाता है तो तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान के इस बयान के कुछ ही देर बाद तालिबान सरकार ने एक बयान जारी किया। सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहित ने घोषणा करते हुए कहा था कि हमारी देश की सेना ईद के मौके पर रक्षात्मक अभियानों को अस्थायी रूप से रोक देगी। इस दौरान उन्होंने ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि अगर कोई भी खतरे की स्थिति पैदा होती है तो तत्काल कड़ा जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तान का दावा
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'ऑपेशन गजब-लिल-हक' के तहत हमले किए हैं, जिसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी। उसने दावा किया है कि इस अभियान के तहत अभी तक 707 अफगान तालिबान कर्मी मारे जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 938 नागरिक घायल हुए हैं।
Created On :   19 March 2026 5:38 PM IST












