Russia-Ukraine War: रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच ट्रंप का पुतिन से आग्रह, कितने दिनों तक यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से कम से कम 7 दिन तक यूक्रेन पर हमला न करने का आग्राह किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच करीब 4 साल से जंग जारी है। दोनों देशों के संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहते हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर करवाने के लिए बीच में कूद पड़े हैं। इन सब के बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। प्रेसिडेंट ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर कुछ दिनों तक हमला न करने के लिए कहा है।

'7 दिन तक न करें हमला'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने पुतिन से कम से कम 7 दिनों तक यूक्रेन की कीव और अन्य शहरों पर हमला न करने का अनुरोध किया है। ट्रंप का मानना है कि इस कड़ाके की ठंड के बीच यूक्रेन के लोगों की मुश्किलें न बढ़ें। आपको बता दें कि, रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों को निशाना बना रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या पुतिन ट्रंप के आग्रह को तवज्जो देते हैं या नहीं?

रूस का बड़ा हवाई हमला

आपको बता दें कि, रूस ने हाल की में यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर हमला बोल दिया था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार (24 जनवरी) को हुए इस अटैक में 13 लोग जख्मी हुए थे। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने जिन दो जगह अटैक किया उनमें उक्रेन की राजधानी कीव और उत्तर-पूर्व में स्थित खार्किव का नाम शामिल थे। हमले में क्रमशः 2 और 11 लोग घायल हुए थे। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया था कि यहां 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया है।

क्लिट्स्को ने हमले से जुड़ी अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कीव पर दुश्मन ने बड़ा हमला किया। यूक्रेन की एयरफोर्स ने कहा था कि कीव पर अटैक करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग किया गया था। कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको का कहना था कि कम से कम तीन जिलों में ड्रोन अटैक हुआ। हमले में कम से कम 2 जगहों पर आग लगने की घटना भी सामने आई।

Created On :  

Tags

Next Story