Donald Trump On India: भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी ट्रंप अपना रहे सख्त रवैया, कहा- 'अब बात तभी ही होगी, जब...'

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी ट्रंप अपना रहे सख्त रवैया, कहा- अब बात तभी ही होगी, जब...
  • ट्रंप लगातार हैं भारत पर हमलावर
  • 25 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत
  • अब भी ट्रंप का सख्त रवैया है जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच तनातनी जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था, जिसको बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। लेकिन तब भी ट्रंप अभी थमे नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे, जिसमें भारत को लेकर सवाल किया गया है। ट्रंप ने सवालों का जवाब देते हुए सख्त रुख अपनाया है और कहा है कि, मसला हल होने तक अब कोई बातचीत नहीं होगी।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ भारत और ब्राजील पर 50 प्रतिशत के साथ लगाया है। ट्रंप से जब भारत से ट्रेड डील को लेकर सवाल किया गया तो ट्रंप ने सख्त रुख दिखाया है। ट्रंप ने जवाब दिया है कि, जब तक हम ये मसला हल नहीं कर लेते हैं, तब तक किसी भी तरह की कोई बात नहीं होगी।

भारत और अमेरिका ट्रेड डील में क्या है रुकावट?

ट्रंप लगातार भारत पर ट्रेड डील को लेकर दबाव डाल रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि भारत कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर समझौता कर ले। अमेरिका के डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए भारत के बाजारों को खोल दिया जाए। लेकिन भारत का सीधा कहना है कि, वे किसानों को लेकर समझौता नहीं करेगा। साथ ही पीएम मोदी ने भी गुरुवार को सीधा संदेश दिया है कि, किसान सबसे पहले हैं और उनसे जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत पर क्यों अकड़ रहा है अमेरिका?

भारत के प्रति अमेरिका लगातार सख्त रुख अपना रहा है। ट्रंप की नाराजगी ट्रेड डील से शुरू हुई थी और इसके बाद वो रूस का नाम लेकर सख्त रवैया दिखाना शुरू कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि, भारत रूस से तेल खरीदता है और ट्रंप इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अमेरिका का मानना है कि रूस अपने पैसे का उपयोग युद्ध को लड़ने के लिए कर रहा है।

Created On :   8 Aug 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story